{"_id":"64fd780553de2ac85f052623","slug":"one-person-died-in-an-argument-over-burying-a-dead-cow-on-village-community-land-2023-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria: ग्राम समाज की भूमि पर मृत गाय को दफन करने को लेकर धक्का मुक्की, एक की हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria: ग्राम समाज की भूमि पर मृत गाय को दफन करने को लेकर धक्का मुक्की, एक की हुई मौत
Sun, 10 Sep 2023 01:32 PM IST
विजय पुंडीर
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया
Published by: विजय पुंडीर
Updated Sun, 10 Sep 2023 01:32 PM IST
सार
देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में रविवार की सुबह ग्राम समाज की जमीन पर मृत गाय को दफनाने को लेकर दो पक्षों में धक्का मुक्की हो गई। इस दौरान एक बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई।
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद पुलिस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देवरिया के बघौचघाट थाना क्षेत्र के रामनगर गांव में रविवार की सुबह ग्राम समाज की जमीन पर मृत गाय को दफनाने को लेकर दो पक्षों में धक्का मुक्की हो गई। इस दौरान एक बुजुर्ग की अचानक मौत हो गई। आरोप है कि कुछ लोगों ने उसकी पिटाई कर दी, जिससे उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
विज्ञापन
सुबह थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी काशीनाथ यादव की मृत गाय को लेकर उनके भाई चंद्रदेव व कुछ लोग गांव के दक्षिण ग्राम सभा की जमीन पर ले गए।जहा गाय को दफना था। वहीं, गांव के ही नरेश यादव का घर है। नरेश गाय को दफनाने से मना करने लगे। कुछ ही समय में दोनों तरफ से धक्का मुक्की शुरू हो गई।
विज्ञापन
इसी दौरान नरेश ने चंद्रदेव उम्र 60 वर्ष को धक्का दे दिए, जिससे वह गिर गए। आनन फानन में चंद्रदेव को न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पकाहां ले गए जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस बात की सूचना लोगों ने पुलिस को दिया मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। सूचना पर पुलिस अधीक्षक संकल्प शर्मा व सीओ सिटी श्रीयश त्रिपाठी पहुंच कर जांच कर रहे हैं।
विज्ञापन