फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   One of the two bikers injured in the accident died

Deoria News: हादसे में घायल दो बाइक सवारों में एक की मौत

Fri, 02 May 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 02 May 2025 03:00 AM IST
विज्ञापन
One of the two bikers injured in the accident died
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मुसैला पेट्रोल पंप के पास सोमवार रात को करीब सात बजे बाइक सवारों को अज्ञात वाहन ने पीछे से टक्कर मार दी। जिससे बाइक पर सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीआरबी की गाड़ी से ही घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया पहुंचाया। जहां एक की मौत हो गई। वही दूसरे की भी हालत नाजुक बताई जा रही है। उधर, टक्कर मारकर वाहन लेकर चालक भाग निकला। बिहार प्रांत के थाना गुठनी दामोदरा गांव निवासी अनुग्रह नाथ तिवारी 35 पुत्र ध्रुपनरायण तिवारी और विकास नाथ तिवारी 30 पुत्र कामेश्वर नाथ तिवारी बाइक से देवरिया से लौट रहे थे। बाइक लेकर अनुग्रह नाथ तिवारी अभी देवरिया सलेमपुर फोरलेन पर खुखुंदू थाना क्षेत्र के मुसैला पेट्रोल पंप के पास ही पहुंचे थे कि पीछे से तेज रफ्तार से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार दोनों सड़क पर गिर पड़े। बाइक सवार दोनों लोगों को सड़क पर गिरकर तड़फड़ाते देख आस-पास के लोगों ने उन्हें सड़क से किनारे कर पुलिस को सूचना दी। एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि मौके पर पहुंच पीआरबी की गाड़ी से दोनों घायलों को मेडिकल कॉलेज देवरिया भिजवाया गया है। इलाज के क्रम में विकास तिवारी की मेडिकल कालेज में दम तोड़ दिया। वहीं अनुग्रह नाथ तिवारी को गंभीर चोटें आई हैं। परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed