{"_id":"647060b477f4bdf3c7011994","slug":"one-killed-and-many-injured-in-road-accident-at-deoria-2023-05-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवरिया में हादसा: बरातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने से हुई टक्कर, एक की मौत, छह घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवरिया में हादसा: बरातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने से हुई टक्कर, एक की मौत, छह घायल
Fri, 26 May 2023 01:03 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Fri, 26 May 2023 01:03 PM IST
सार
इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि हादसे में उपेंद्र की मौत हो गई है। जबकि जितेंद्र की हालत सीरियस बताई जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
देवरिया में हादसा।
- फोटो : अमर उजाला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद स्थित बरहज थाना क्षेत्र के तेलियां कला के निकट बृहस्पतिवार की देर रात करीब साढ़े बारह बजे बरातियों से भरी बोलेरो और ट्रक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें करीब सात लोग बुरी तरह से घायल हो गए।
विज्ञापन
उन्हें इलाज के लिए ले जाया गया। जिनमें लार के बउली वार्ड नंबर 12 निवासी उपेंद्र राजभर (42) पुत्र स्व. अकलू की मौत हो गई। जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही है। सूचना पर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
ये है पूरा मामला
लार थाना क्षेत्र के बउली वार्ड नंबर 12 से बोलेरो से लोग मदनपुर क्षेत्र में बरात गए थे। लोगों के अनुसार, देर रात वापसी के दौरान बरेजी पुल के निकट तेलियां कला के समीप बोलेरो की ट्रक से टक्कर हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात में जोरदार आवाज सुनकर लोग घरों से बाहर निकल पड़े। घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई। बोलेरो के परखच्चे उड़ गए थे।
विज्ञापन
हादसे में बउली निवासी प्रभात यादव (22) पुत्र गोपाल, इंदर पाल (30) पुत्र सरल, जितेंद्र राजभर (25) पूत्र हरी, विकास यादव (17) पुत्र जितेंद्र, प्रिंस यादव (14) पुत्र राजेश यादव, अमित गोंड़ (17) पुत्र राजकिशोर, आदित्य यादव (10) पुत्र राजेश यादव घायल हो गए। जबकि उपेंद्र की मौत हो गई।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को निकाल कर सीएचसी बरहज ले गई। जहां प्राथमिक उपचार के बाद सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। इंस्पेक्टर कपिलदेव चौधरी ने बताया कि हादसे में उपेंद्र की मौत हो गई है। जबकि जितेंद्र की हालत सीरियस बताई जा रही है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।