{"_id":"60f710a78ebc3e61c85511ea","slug":"one-died-in-accident-three-injured-deoria-news-gkp4026060110","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दो बाइक की भिड़ंत में एक की मौत, तीन घायल
प्रतापपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के ग्राम बिशनपुरा-प्रतापपुर मैरवा मार्ग पर पेट्रोल पंप के पास मंगलवार दोपहर में दो बाइक भिड़ंत में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों को मैरवा सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने एक को पीएचसी पर भेज दिया।
बिहार के गोपालगंज जनपद के दोहाना गांव निवासी प्रदीप राजभर (30) और गांव के ही छोटू राजभर बाइक से बाजार जा रहे थे। बिशनपुरा-प्रतापपुर मार्ग पर सामने से आ रहे बाइक सवार सवार दीपक गुप्ता निवासी ग्राम बंगारू थाना बनकटा व इसी गांव के अजय से आमने सामने की टक्कर हो गई। दो बाइक की भिड़ंत में चारों लोग घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप को पीएचसी पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जबकि तीनों घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। यह खबर जब मृतक के घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था।