{"_id":"65bfe32d86024b84810ed241","slug":"one-died-in-accident-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-118707-2024-02-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बाइक पेड़ से टकराई, चाचा की मौत, भतीजा घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बाइक पेड़ से टकराई, चाचा की मौत, भतीजा घायल
Mon, 05 Feb 2024 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Mon, 05 Feb 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
भाटपाररानी-भिंगारी मार्ग पर भीमपुरवा मोड़ के पास हुई दुर्घटना
सुबह आठ बजे भतीजे को ट्रेन पकड़वाने बाइक से जा रहा थे चाचा, पुलिस ने शव पोस्टमार्टम में भेजा
फोटो -मृतक फिरोज की फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के भाटपाररानी-भिंगारी मार्ग पर रविवार को सुबह आठ बजे भीमपुरवा गांव के सामने मोड़ पर एक बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराई। बाइक सवार दो लोगों में चाचा की मौत हो गई, जबकि भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम में भेज दिया। घायल युवक को डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया।
खामपार थाना के ग्राम बिरमापट्टी निवासी फिरोज (35) पुत्र कुतुबुद्दीन अंसारी अपने भतीजा अनीशुर्रहमान (30) पुत्र शकील को सुबह 8:00 बजे भाटपाररानी रेलवे स्टेशन ट्रेन पकड़वाने के लिए बाइक से ले जा रहे थे। भाटपाररानी-भिंगारी मार्ग पर जब वह भीमपुरवा गांव के सामने मोड़ पर पहुंचे तो उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई। इससे सड़क के किनारे एक पेड़ से जा टकराई। इससे बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और दोनों लहूलुहान होकर गिर पड़े।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने दोनों को तत्काल भाटपाररानी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने चाचा फिरोज को मृत घोषित कर दिया। भतीजे अनीशुर्रहमान को प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखकर मेडिकल कॉलेज देवरिया भेज दिया। दोनों में से किसी ने हेलमेट नहीं पहना था। खबर सुनकर घर में चीख-पुकार मच गई। परिजन और गांव के लोग भाटपाररानी अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन
थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि फिरोज का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायल को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।