फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   one dead due to corona, 259 found positive in deoria

देवरिया में कोरोना से एक की मौत, 259 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव

Tue, 18 May 2021 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 18 May 2021 11:22 PM IST
विज्ञापन
one dead due to corona, 259 found positive in deoria
देवरिया में कोरोना से एक की मौत, 259 की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण थमने का नाम नहीं ले रहा है। हर रोज संक्रमित मिल रहे हैं। वहीं लोग काल के गाल में समा रहे हैं। मंगलवार को एक व्यक्ति की जहां मौत हो गई वहीं 259 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। जनपद में पॉजिटिव की संख्या 18886 हो गई है। एक्टिव केस 2921 पहुंच गया है। जबकि 15798 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में अब तक 167 लोगों की मौत हो चुकी है। होम आइसोलेशन में 2662 लोग हैं। जिला चिकित्सालय परिसर स्थित एमसीएच विंग एल 2 अस्पताल में 51 तथा चार निजी अस्पताल में 41 लोगों का इलाज चल रहा है।
जनपद में कोविड-19 तेजी से पांव पसार रहा है। इसके नियंत्रण को लेकर प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। इससे बचाव के नियमों का पालन करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। पुलिस सख्ती दिखा रही है और बिना मॉस्क लगाए लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी कर रही है, लेकिन इसका असर कम ही दिख रहा है। एसीएमओ डॉ. सुरेंद्र सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण रोकने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। सैंपलिंग के साथ ही अन्य जांच बढ़ा दी गई है। लोगों से मॉस्क लगाने, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने तथा 45 वर्ष के ऊपर के लोगों से टीकाकरण कराने की अपील की जा रही है।
विज्ञापन

1731 लोगों को लगा कोविड का टीका
देवरिया। जनपद के 68 केंद्रों पर मंगलवार को कोविड टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 493 बुजुर्गों, 45 वर्ष से ऊपर के 1030 लोगों, दो हेल्थ केयर वर्कर, 26 फ्रंट लाइन वर्करों को वैक्सीन की प्रथम तथा 180 लोगों को द्वितीय डोज दी गई। लक्ष्य 5840 के सापेक्ष 1731 लोगों को वैक्सीन की डोज दी गई। कुल उपलब्धि 29.64 प्रतिशत रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed