फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   one corona case found in deoria on sunday

एक की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 50

Sun, 20 Jun 2021 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Jun 2021 11:53 PM IST
विज्ञापन
one corona case found in deoria on sunday
एक की रिपोर्ट आई कोरोना पॉजिटिव, एक्टिव केस 50
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में तेजी से कमी आई है। रविवार को आई रिपोर्ट में एक व्यक्ति पॉजिटिव मिले हैं। जनपद में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 20154 हो चुकी है, जबकि 19888 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस 50 है। होम आइसोलेशन में 19 लोग हैं। जिले में अब तक 216 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 में एक भी मरीज नहीं है। जबकि एक निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज का इलाज चल रहा है। सीएमओ डा. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए कार्य किए जा रहे हैं। टीमें लगाई गई हैं। गांवों में जांच तेजी से कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। मरीजों के इलाज के समुचित इंतजाम किए गए हैं। जिला अस्पताल परिसर स्थित एमसीएच विंग में 21 में एक भी मरीज भर्ती नहीं है। हालांकि निजी अस्पताल आस्था में भर्ती एक मरीज का इलाज चल रहा है, जबकि निजी अस्पताल सावित्री हास्पिटल, स्टार न्यूरो व वेदांक में एक भी मरीज नहीं है। उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण कम होने के बावजूद सतर्कता व सावधानी बरतने की जरूरत है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed