फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   one and half quintal ganja recovered

डेढ़ क्विंटल गांजा जब्त, तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार

Fri, 01 Jan 2021 06:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 06:26 PM IST
विज्ञापन
one and half quintal ganja recovered
डेढ़ क्विंटल गांजा जब्त, तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत चार गिरफ्तार
विज्ञापन

देवरिया। एसओजी एवं रामपुर कारखाना की संयुक्त टीम और नए सृजित महुआडीह पुलिस को शुक्रवार की सुबह नए साल पर एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चेकिंग के दौरान डेढ़ क्विंटल गांजा बरामद किया है। गांजा गाड़ियों में छिपाकर रखा गया था। पुलिस इसकी कीमत 20 लाख रुपये बता रही है। तस्कर गिरोह के चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है।
शुक्रवार को पुलिस लाइन मनोरंजन कक्ष में एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि एसओजी प्रभारी व एसओ रामपुर कारखाना पुलिस टीम के साथ वांछित अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए गश्त कर रहे थे। इसी दौरान हिरंदापुर तिराहे के पास एक बोलेरो वाहन जिस पर झारखंड का नंबर अंकित था। गाड़ी में अलग-अलग स्थानों पर छिपा कर रखे गए पैकटों में कुल 101 किलोग्राम गांजा बरामद किया। बाजार में इसकी कीमत 10.10 लाख रुपये है। इस मामले में बोलेरो में सवार विकास कुमार सिंह पुत्र टुनटुन सिंह निवासी नरकटीहा बाजार थाना उचका गांव जनपद गोपालगंज, हरेश उर्फ हरीश यादव पुत्र जयनारायन यादव निवासी परोरही थाना बरवापट्टी जनपद कुशीनगर, रानी पत्नी मन्नान निवासी तरयासुजान कुशीनगर एवं सरोज देवी पत्नी रविंद्र यादव निवासी रानेपुर थाना कटया जिला गोपालगंज को गिरफ्तार किया गया। चारों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। एसपी ने बताया कि इस संबंध में रामपुर कारखाना थाने में एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कराया गया है।
विज्ञापन

नवसृजित थाने की पुलिस के हाथ भी लगे गांजा तस्कर
एसपी डॉ. श्रीपति मिश्र ने बताया कि एक जनवरी से अस्तित्व में आए महुआडीह थाने की पुलिस ने पहले ही दिन गांजा तस्करी करने वाले गिरोह को पकड़ा। उन्होंने बताया कि यहां के प्रभारी एसओ महेंद्र प्रताप सिंह अपने हमराहियों के साथ शुक्रवार सुबह पांच बजे के करीब रामपुर गौनरिया चौराहे पर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रहे थे। इसी बीच आ रही एक चारहिया गाड़ी पर शक हुआ। रोक कर जांच की गई तो उसमें कई पैकेटों में रखा 51 किलोग्राम गांजा बरामद हुआ। इसकी कीमत 5.10 लाख बताई जा रही है। गाड़ी सहित माल कब्जे में ले लिया गया। गाड़ी में चालक सहित दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। इसमें बुद्धिराम सिंह पुत्र खूबलाल निवासी आनंदनगर, तमकुही रोड, कुशीनगर एवं मिथुन कुमार सिंह पुत्र खूबलाल निवासी सखिरा टोला, थाना गोपालगंज पर केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed