फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   On the instructions of DM, investigation of development works in Kaparwar was done.

Deoria News: डीएम के निर्देश पर कपरवार में विकास कार्यों की हुई जांच

Sat, 16 Sep 2023 01:51 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 16 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
On the instructions of DM, investigation of development works in Kaparwar was done.
बरहज। डीएम अखंड प्रताप सिंह के निर्देश पर गठित टीम ने शुक्रवार को ग्राम पंचायत कपरवार में कराए गए विकास कार्यों की जांच की। पूरे दिन टीम ने शिकायती बिंदुओं की पड़ताल की। टीम को 15 दिन के भीतर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन

कपरवार गांव पहुंचे डीसी मनरेगा आलोक पांडेय, बीडीओ तारकेश्वर तिवारी के नेतृत्व में गठित टीम ने पश्चिम टोला, नौकाटोला आदि जगहों पर सीसी रोड, इंटरलाकिंग सड़कों के अलावा कराए गए अन्य कार्यों की जांच की। अधिकारियों ने गांव के लोगों से हुए कार्यों के बारे में पूछताछ भी की। नौका टोला में रामजानकी मार्ग से अवधेश शर्मा के घर तक बनी सीसी और इंटरलाकिंग सड़क की पड़ताल के दौरान कागज से मिलान नहीं हो पा रहा था, जिससे कुछ देर के लिए अधिकारी पशोपेश में थे। गांव के ही रवींद्र यादव ने पांच अगस्त को जिलाधिकारी अखंड प्रताप सिंह को दिए शिकायती पत्र में गांव में हुए विकास कार्यों में वित्तीय दुरुपयोग की जांच कराने की मांग की थी। उनका यह भी कहना था कि 29 सितंबर 2022 को उपायुक्त श्रम रोजगार और सहायक अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग को जांच अधिकारी नामित कर रिपोर्ट मांगी गई थी। 11 माह बाद भी जांच नहीं हो सकी थी। डीसी मनरेगा ने बताया कि शिकायती पत्र और डीएम के निर्देश पर जांच की गई है। रिपोर्ट सौंपी दी जाएगी। मौके पर सचिव ज्योति स्वरूप तिवारी, प्रधान प्रतिनिधि प्रहलाद गुप्त, रोजगार सेवक अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed