{"_id":"6a5a7863bd7beb7d860622b7","slug":"on-sarayu-and-rapti-surges-in-aquarius-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-187060-2026-07-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बरहज में सरयू और राप्ती उफान पर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बरहज में सरयू और राप्ती उफान पर
विज्ञापन
On Sarayu and Rapti surges in Aquarius
बरहज। सरयू नदी के जलस्तर में 24 घंटे में 20 सेंटीमीटर की बढ़ोत्तरी हुई है। हालांकि, नदी खतरे के निशान (66.50 मीटर) से करीब एक मीटर नीचे 65.50 मीटर पर बह रही है।
वहीं राप्ती नदी के जलस्तर में भी करीब 30 सेंटीमीटर की बढ़त हुई है। राप्ती का जलस्तर 66:33 मीटर दर्ज किया गया है। कपरवार संगम तट और मोहन सेतु के पास दियारा क्षेत्र में सरयू बेतहाशा कटान कर रही है।
नदी का जलस्तर एक बार स्थिर होने के बाद दो दिन से निरंतर बढ़ रहा है। पहाड़ी क्षेत्रों में हो रही बारिश और नेपाल के बैराज से छोड़े गए पानी से सरयू और राप्ती उफनाने लगी हैं। सरयू का पानी कटइलवा-कपरवार संगम और महेन तटबंध पर दबाव बना रहा है। दियारा में पानी पीडब्ल्यूडी के बंधे के पास पहुंच गया है। नदी ने कोलखास गांव का रूख कर लिया है। राप्ती तट स्थित भदिला प्रथम गांव को जाने के लिए दो रास्ते हैं। इसमें नेतवार पट्टी की ओर से जाने वाले रास्ते पर नदी का पानी आ गया है। इससे आवागमन बंद हो गया है। ग्रामीणों के अनुसार, नदी का पानी दूसरे रास्ते की ओर भी बढ़ रहा है।