{"_id":"64bacbc62b50bdda8a0ec629","slug":"on-asking-about-the-progress-of-drainage-xen-of-jal-nigam-started-staring-at-the-ceiling-deoria-news-c-208-1-deo1002-1966-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: जल निकासी की प्रगति पूछने पर छत निहारने लगे जल निगम के एक्सईएन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: जल निकासी की प्रगति पूछने पर छत निहारने लगे जल निगम के एक्सईएन
विज्ञापन
- चार एक्सईएन समेत बीएसए के खिलाफ सीडीओ ने जारी किया नोटिस
सीडीओ ने की 50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। विकास भवन के गांधी सभागार में शुक्रवार को हुई 50 लाख से अधिक लागत वाली परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान कुछ अधिकारी अनुपस्थित रहे तो कुछ उपस्थित होने के बावजूद सीडीओ के सवालों का जवाब नहीं दे पाए। शहर में जल निकासी की प्रगति पूछने पर जल निगम (नगरीय) अधिशासी अभियंता छत निहारने लगे। सीडीओ ने इनके विरुद्ध शासन में पत्र भेजने का निर्देश दिया। इनके अलावा बीएसए समेत तीन अन्य एक्सईएन के खिलाफ भी नोटिस जारी किया गया।
समीक्षा बैठक में अधिशासी अभियंता उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड गोरखपुर व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अनुपस्थित थे। मुख्य विकास अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
अधिशासी अभियंता ग्रामीण अभियंत्रण विभाग की ओर से कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कालेज के अनुरक्षण कार्य के माइलस्टोन की प्रगति भ्रामण देने के मामले में स्पष्टीकरण जारी किया गया। अधिशासी अभियंता यूपी सिडको को जनपद में स्वीकृत राजकीय पाॅलीटेक्निक देवरिया में एआईसीटीई के मानकों को पूर्ण करने के लिए भवन निर्माण कार्यों की प्रगति कार्य स्थल परिसर में नए पुराने वृक्षों को कटवाने के लिए टेंडर की कार्रवाई सात अगस्त तक पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। भाटपाररानी (भवानी छापर) में आईटीआई भवन का निर्माण कार्य कार्यदायी संस्था यूपीपीसीएल करा रही है। नौ साल बीतने के बाद भी परियोजना पूर्ण नहीं हो पाई है। कार्य समय से पूर्ण न करने के कारण प्रबंध निर्देशक को पत्र निर्गत करने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण भवन के प्रस्तावित चार अति विशिष्ट कक्ष के नवीन ब्लाक का निर्माण कार्य समय से पूर्ण नहीं करने के कारण लोक निर्माण विभाग प्रांतीय खंड के अधिशासी अभियंता को स्पष्टीकरण जारी किया गया। बैठक में प्राचार्य, महर्षि देवरहा बाबा स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी आदि मौजूद रहे।