फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Olympic-standard archery center to be built in Kanhauli.

Deoria News: कन्हौली में बनेगा ओलंपिक स्तर का तीरंदाजी केंद्र

Sat, 22 Aug 2026 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Sat, 22 Aug 2026 12:15 AM IST
विज्ञापन
Olympic-standard archery center to be built in Kanhauli.
रुद्रपुर (देवरिया)। ग्रामीण क्षेत्र की खेल प्रतिभाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहुंचाने की दिशा में कन्हौली गांव में जल्द ही ओलंपिक स्तर का आधुनिक तीरंदाजी केंद्र विकसित होगा। एक निजी प्रशिक्षण संस्थान की तरफ से इसका विकास किया जाएगा। इसके लिए संस्था ने दो बैंकों से भी धन के लिए अनुबंध किया है।
विज्ञापन

तीन वर्षों में विकसित होने वाले इस केंद्र में ओलंपिक स्तर की इनडोर और आउटडोर तीरंदाजी रेंज, आधुनिक खेल विज्ञान सुविधाएं, थ्री-डी शॉट विश्लेषण, प्रदर्शन विश्लेषण और शारीरिक गतिविधियों की निगरानी की व्यवस्था होगी। केंद्र में 100 खिलाड़ियों के लिए आवासीय सुविधा भी विकसित की जाएगी। यहां वर्षभर प्रशिक्षण, चयन परीक्षा, कोचिंग शिविर और प्रतियोगिताओं का आयोजन हो सकेगा।
विज्ञापन

ओलंपियन एवं अर्जुन और द्रोणाचार्य पुरस्कार से सम्मानित संजीव सिंह के नेतृत्व में विकसित हो रहा यह केंद्र पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, उत्तरी छत्तीसगढ़ और उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश के प्रतिभाशाली तीरंदाजों के लिए महत्वपूर्ण केंद्र बनेगा। केंद्र में प्रतिवर्ष करीब 100 आवासीय खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने तथा विभिन्न शिविरों और प्रतियोगिताओं में 300 से अधिक भारतीय व अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों को सुविधा देने की योजना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed