{"_id":"6a5928055864e4aec000542a","slug":"oldiers-protest-against-rice-planting-deoria-news-c-208-1-deo1014-186956-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: बस स्टेशन परिसर में जलभराव सपाइयों ने धान रोपकर जताया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: बस स्टेशन परिसर में जलभराव सपाइयों ने धान रोपकर जताया विरोध
Fri, 17 Jul 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
बस स्टेशन परिसर में सपाईयों ने रोपा धान
रुद्रपुर। बस स्टेशन परिसर में हुए जलभराव में बृहस्पतिवार को सपा कार्यकर्ताओं ने धान की रोपाई कर विरोध जताया। उन्होंने भाजपा सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर क्षेत्र में विकास कार्य में भ्रष्टाचार और अनदेखी करने का आरोप लगाया।
सपा नेता प्रदीप यादव के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने धान की रोपाई कर नारेबाजी की। उन्होंने कहा कि बारिश ने भाजपा के डबल इंजन के सरकार की पोल खोल दी है।
भाजपा का विकास बरसात के पानी से डूब जा रहा है। बंधों पर बोल्डर पिचिंग के कार्य बह जा रहे है। सड़के धंस जा रही है। भ्रष्टाचार और अनदेखी के कारण क्षेत्र का विकास नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
उन्होंने आरोप लगाया कि 10 साल से भाजपा के जनप्रतिनिधि बस स्टेशन परिसर के निर्माण को लेकर सिर्फ बयानबाजी कर रहे है। एमएलसी, विधायक और परिवहन मंत्री भी रोडवेज परिसर को बनवाने का आश्वासन दे चुके है। इसके बावजूद धरातल पर सिर्फ परिसर में गड्ढे पाटे जा रहे है।
जलभराव के कारण बस और यात्रियों को सड़क पर खड़ा होना पड़ता है। प्रदर्शन करने वालों में रामवृक्ष राजभर, मनीष प्रजापति, जय गोपाल राजभर, रमेश मिश्रा, भगवान राजभर, राकेश निषाद, वंदना देवी, राजमती, सरस्वती, फूलमति आदि मौजूद रहीं।