{"_id":"649dc417a3d3bdff6e0729a5","slug":"officials-raised-questions-on-continuous-delay-in-swimming-pool-repair-deoria-news-c-7-1-224278-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: तरणताल मरम्मत में लगातार देरी पर अधिकारियों ने ही उठाए सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: तरणताल मरम्मत में लगातार देरी पर अधिकारियों ने ही उठाए सवाल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खिलाड़ियों को नहीं मिल रहा अभ्यास का मौका, आगामी प्रतियोगिताओं में प्रदर्शन प्रभावित होने का है डर
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में तरणताल के मरम्मत कार्य में चयनित एजेंसी की ओर से लगातार देरी की जा रही है। इसे लेकर अब क्रीड़ा अधिकारी ने भी संबंधित एजेंसी के उच्चाधिकारियों से शिकायत की है। इधर इसका खामियाजा तैराकी के विभिन्न स्टेट प्रतियोगिताओं में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ियों को उठानी पड़ रही है। इससे उन्हें अभ्यास का पर्याप्त मौका तक नहीं मिल पा रहा है।
आगामी माह में तैराकी की कई स्टेट प्रतियोगिताएं होनी हैं। इसी माह हुए लखनऊ में हुए सीनियर स्टेट तैराकी चैंपियनशिन के लिए पर्याप्त अभ्यास का मौका नहीं मिलने से जिले की तैराकी टीम का प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा। कारण रवींद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में स्थित तरणताल की मरम्मत सही समय पर हो गई होती, तो यह नौबत ही नहीं आती। बीते चार माह से तरणताल का मरम्मत कार्य चल रहा है। बीच में जिम्मेेदारों ने दावा किया था कि जून माह तक यह पूरा कर लिया जाएगा और जुलाई माह से खिलाडिय़ों को उपलब्ध करा दिया जाएगा। हालांकि अभी कार्य की जो गति है उसे देख लग रहा है कि इस सत्र में अप्रैल से सितंबर तक चलने वाला तैराकी का शिविर प्रारंभ ही नहीं हो पाएगा और इसका सीधा असर आगामी प्रतियोगिताओं में खिलाड़ियों के प्रदर्शन में दिखेगा।
-- -- -- -- -
समय से हो जाता मरम्मत तो मिलता अभ्यास का पूरा मौका
जिला तैराकी टीम की सदस्य अंतरा सिंह ने बृहस्पतिवार को बताया कि तरणताल नहीं चलने से इस बार मनमाफिक अभ्यास नहीं हो सका है। मरम्मत कार्य को मार्च तक पूरा कर लेना चाहिए था, ताकि खिलाड़ियों का अभ्यास बाधित होने की नौबत ही नहीं आती। टीम के ही सदस्य वैभव कहते हैं कि सीनियर स्टेट चैंपियनशिप हमारा प्रदर्शन उम्मीद के मुताबिक नहीं रहा।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
स्टेडियम के तरणताल का मरम्मत कार्य चल रहा है। इसकी धीमी गति पर निर्माण एजेंसी के उच्चाधिकारियों को नोटिस जारी की गई है। अब यह तय है कि इस सत्र में तैराकी का प्रशिक्षण शिविर जनपद में नहीं चलेगा।
....राज नारायण प्रसाद, क्रीड़ाधिकारी