फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   officers will supervise chc-phc

सीएचसी, पीएचसी का पर्यवेक्षण करेंगे अधिकारी

Sat, 05 Sep 2020 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
officers will supervise chc-phc
सीएचसी, पीएचसी का पर्यवेक्षण करेंगे अधिकारी
विज्ञापन

देवरिया। कोरोना काल में होम आइसालेशन वाले संक्रमितों को इलाज में लापरवाही बरती जा रही है। सीएचसी, पीएचसी पर भी कर्मचारी आने वाले मरीजों को इलाज के बजाए लौटा रहे हैं। व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए डीएम अमित किशोर ने स्वास्थ्य केन्द्रों के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के लिए अधिकारियों तथा डॉक्टरों को जिम्मेदारी दी है। सभी अफसर निरीक्षण के बाद अपनी आख्या डीएम को देंगे।

सदर ब्लाक की पीएचसी का सीडीओ सोमवार से शुक्रवार तक पर्यवेक्षण करेंगे। सीआरओ रामपुर कारखाना ब्लॉक के अस्पतालों का सोमवार, बुधवार, शुक्रवार तथा भटनी में मंगलवार, बृहस्पतिवार को निरीक्षण करेंगे। एडीएम वित्त/राजस्व भलुअनी ब्लॉक के अस्पतालों का सोमवार, बुधवार, शुक्रवार, बरहज में मंगलवार, बृहस्पतिवार को निरीक्षण करेंगे। एडीएम प्रशासन मझगांवा पीएचसी का सोमवार, बुधवार, शुक्रवार तथा सलेमपुर में मंगलवार, बृहस्पतिवार को निरीक्षण करेंगे। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट बैतालपुर में सोमवार, बुधवार, शुक्रवार तथा गौरी बाजार में मंगलवार व बृहस्पतिवार को पर्यवेक्षण के लिए अस्पतालों का निरीक्षण करेंगे। इसके अलावा एसीएमओ डॉ. डीवी शाही रुद्रपुर ब्लॉक में सोमवार और बृहस्पतिवार, मझगांवा में मंगलवार और शुक्रवार तथा भटनी में बुधवार और शनिवार को निरीक्षण करेेंगे। बनकटा ब्लॉक में डॉ. सुरेंद्र सिंह सोमवार और शुक्रवार, सलेमपुर में मंगलवार और शुक्रवार, भाटपाररानी में बुधवार और शनिवार को निरीक्षण करेगें। डॉ. राजेन्द्र प्रसाद तरकुलवां में सोमवार और बृहस्पतिवार, पथरदेवा में मंगलवार और शुक्रवार, रामपुर कारखाना में बुधवार और शनिवार को, डॉ.वीपी सिंह गौरी बाजार में सोमवार और बृहस्पतिवार, बैतालुपर में मंगलवार और शुक्रवार, देसही देवरिया में बुधवार और शनिवार को पर्यवेक्षण करेंगे। डॉ. संजय चंद्र भागलपुर में सोमवार और बृहस्पतिवार को, भलुअनी में मंगलवार और शुक्रवार को तथा महेन पीएचसी का निरीक्षण बुधवार और शनिवार को करेंगे। सीडीओ समेत पांच मजिस्ट्रेट तथा पांच एसीएमओ इाके लिए नामित किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed