{"_id":"61a1200c875ab52ef8481d36","slug":"officers-told-about-fertilizer-deoria-news-gkp4177393159","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधिकारियों ने दी जिले में खाद आवंटन की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधिकारियों ने दी जिले में खाद आवंटन की जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अधिकारियों ने दी जिले में खाद आवंटन की जानकारी
सीडीओ ने ली उर्वरक समीक्षा समिति की बैठक
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को उर्वरक समीक्षा समिति की बैठक आयोजित की गई। संबंधित अधिकारियों ने जिले में खाद आवंटन के बारे में जानकारी दी।
जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि आज सुबह इफको डीएपी रैक 1300 मीट्रिक टन प्राप्त हुई है। इसका आवंटन संस्थावार किया जा चुका है। 40 डीओ पैक्स के लिए निर्गत है। इसके सापेक्ष 600 एमटी का प्रेषण समितियों को आज ही रैक प्वाइंट से सुनिश्चित कराया जाए। शेष 700 मीट्रिक टन डीएपीआईएफएफडीसी/एग्री जंक्शन/ इफको बाजार व क्रय विक्रय सहकारी समितियों को बिक्री के लिए रैक प्वाइंट से ही प्रेषित कर दिया जाए। इसके अतिरिक्त प्री-पोजिशनिंग डीएपी स्टॉक जो लगभग 811 एमटी समितियों को प्रेषण किए जाने के लिए अवशेष है तथा जिनका आवंटन भी पूर्व में प्राप्त है उसे भी प्रत्येक दशा में शनिवार तक संबंधित समितियों में प्रेषित करा दिया जाए। जिला प्रबंधक पीसीएफ ने बताया कि प्रेषण किए जाने के लिए लगभग 600 एमटी के डीओ निर्गत किए जाने हैं। सचिवों से संबंधित खाते में धनराशि जमा कर आज ही डीओ निर्गत कराया जाए। बैठक में उप कृषि निदेशक डॉ. आशुतोष मिश्र, जिला कृषि अधिकारी मोहम्मद मोजम्मिल, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता अजय कुमार, जिला प्रबंधक पीसीएफ डीपी सिंह, उप क्षेत्र प्रबंधक इफको वीके सिंह आदि मौजूद रहे।