फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Oath taking ceremony of Tehsil Bar Association concluded in Deoria

Deoria News: देवरिया में तहसील बार एसोसिएशन का शपथ ग्रहण समारोह संपन्न

Fri, 20 Feb 2026 12:54 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 20 Feb 2026 12:54 AM IST
विज्ञापन
Oath taking ceremony of Tehsil Bar Association concluded in Deoria
शपथ ग्रहण करते तहसील बार एसोसिएशन के नवनिर्वाचित पदा​धिकारी, संवाद
देवरिया। तहसील बार एसोसिएशन देवरिया का शपथ ग्रहण समारोह बृहस्पतिवार को सदर तहसील परिसर में हुआ। इसमें युगुल किशोर तिवारी ने अध्यक्ष पद की शपथ ली।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि बार उप्र बार काउंसिल के पूर्व अध्यक्ष मधुसूदन त्रिपाठी ने युगुल किशोर तिवारी को अध्यक्ष पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण के बाद अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी ने बार के संविधान के प्रति निष्ठा व्यक्त करते हुए अधिवक्ताओं के हित, सम्मान और एकजुटता के लिए कार्य करने का संकल्प लिया। इसके उपरांत अध्यक्ष ने अपनी नई कार्यकारिणी के सदस्यों को शपथ दिलाई। इसमें वरिष्ठ उपाध्यक्ष रामछबीला यादव, मंत्री विजय सेन यादव, उपाध्यक्ष शशिभूषण पांडेय, संयुक्त सचिव रजत श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष अनिल कुमार, पुस्तकालयाध्यक्ष आशुतोष साहनी और ऑडिटर विष्णु प्रकाश गुप्ता शामिल रहे। वहीं कार्यकारिणी सदस्य के रूप में अतुल आस्थाना, सुरेंद्र कुमार निषाद, इमरान अहमद, नजीर अहमद एवं पूजा पांडेय को भी शपथ दिलाई गई। समारोह में विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अलका सिंह, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट श्रुति शर्मा, सदर तहसीलदार कृष्ण कुमार मिश्र ने भी समारोह को संबोधित किया। इस अवसर पर कलेक्ट्रेट बार के अध्यक्ष प्रीतम मिश्रा, मंत्री जयप्रकाश मिश्रा, जिला बार के मंत्री अर्जुन यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed