फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   oath taking ceremony of bar association

न्याय मंदिर की पवित्रता बनाए रखना बार-बेंच का कर्तव्य : जिला जज

Tue, 28 May 2024 02:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Tue, 28 May 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
oath taking ceremony of bar association
डि​स्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के नव वर्वाचित पदा​धिकारियो ने किया शपथग्रहण।संवाद
फोटो समाचार........
विज्ञापन

डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। न्याय मंदिर की पवित्रता व गरिमा कायम रखना बार-बेंच का कर्तव्य है। समस्याओं से घबराने की बजाय उसे मिलकर हल निकालना विवेकपूर्ण कार्य होता है। जनपद न्यायाधीश देवेन्द्र सिंह प्रथम सोमवार को डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की ओर से आयोजित शपथ ग्रहण समारोह को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे।
विशिष्ट अतिथि प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय बद्री विशाल पांडेय व अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार ज्ञान प्रकाश सिंह ने कहा कि पद मिलने से उत्साह नहीं दायित्व बढ़ जाता है। दुर्घटना दावा अधिकरण के अध्यक्ष मनोज कुमार राय ने कहा कि बेंच का उद्देश्य वादकारियों के हित की रक्षा करना है। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के निवर्तमान अध्यक्ष सुशील कुमार मिश्रा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष सिंहासन गिरी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।
विज्ञापन

तत्पश्चात अध्यक्ष सिंहासन गिरी ने मंत्री अजय कुमार उपाध्याय सहित समस्त कार्यकारिणी को शपथ दिलाई। शपथ लेने वालों में गिरिजेश कुमार दूबे, राजेश मणि त्रिपाठी, संकल्प त्रिपाठी, सिद्धार्थ पाठक, दिनेश तिवारी, प्रवीण द्विवेदी, मोतीलाल, अरुण कुमार राव, वैभव कांत मिश्रा, संजय कुमार श्रीवास्तव, लाल बाबू गुप्ता, मृत्युंजय शुक्ला, राहुल गुप्ता, सिद्धार्थ शंकर तिवारी, अभिषेक मिश्रा, सुधांशु चतुर्वेदी, रामवंत कुमार शामिल रहे। संचालन सुभाष चंद्र राव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

समारोह को अपर जिला जज संजय सिंह, मनोज कुमार तिवारी, विकास सिंह, गोरखपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष भानु प्रताप पांडेय, शिवकुमार मणि, वरुण कुमार तिवारी, अरविंद पाण्डेय, प्रबोध श्रीवास्तव, निरंजन सिंह बघेल, शक्तिधर पांडेय ने संबोधित किया।
समारोह में वरिष्ठ अपर जिला जज छाया नैन, अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सुंदर पाल, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीकांत गौरव, विवेक कुमार सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed