फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nutrition and rehabilitation centre not found conducted

कागज में चल रहा मिनी पोषण पुनर्वास केंद्र, न स्टाफ न ही दवा का इंतजाम

Fri, 27 Aug 2021 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
nutrition and rehabilitation centre not found conducted
कागज में चल रहा मिनी पोषण पुनर्वास केंद्र, न स्टाफ न ही दवा का इंतजाम
विज्ञापन

पथरदेवा/बघौचघाट। सीएचसी पथरदेवा में खुला पोषण पुनर्वास केंद्र स्टाफ के अभाव में बंद पड़ा है। अब तक उपस्थिति रजिस्टर तक नहीं बन पाया है। यह केंद्र यूनिसेफ की जांच में पूर्ण रूप से फेल साबित हुआ। कृषि मंत्री सूर्यप्रताप शाही ने पथरदेवा सीएचसी पर चार बेड का मिनी पोषण पुनर्वास केंद्र का उद्घाटन किया था। अब तक केंद्र शुरू नहीं हो पाया है।

डीएम के निर्देश पर बृहस्पतिवार को केंद्र की जांच में यूनिसेफ के मंडलीय समन्वयक सुरेश तिवारी पहुंचे तो पोषण केंद्र की पोल खुल गई। केंद्र पर न स्टाफ नर्स हैं और न ही रसोइया। स्वीपर व केयर टेकर की भी तैनाती नहीं हुई है। यहां तक कि बच्चों के लिए किसी तरह की दवा भी उपलब्ध नहीं है। वहीं केंद्र के अंतर्गत आने वाले गांवों में इसे लेकर किसी तरह का प्रचार-प्रसार तक नहीं किया जा रहा है। केंद्र के लिए बना शौचालय गंदगी से भरा पड़ा है। समन्वयक ने इस पर नाराजगी जताई। समन्वयक ने पोषण केंद्र के बारे में जानकारी मांगी तो फार्मासिस्ट शमशाद ने अनभिज्ञता जताई। फार्मासिस्ट को किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं है। प्रभारी डॉ. एके सिंह ने समन्वयक को बताया कि इस केंद्र के संचालन के लिए अब तक कोई नियुक्ति नहीं हो सकी है और हमारे पास स्टाफ की कमी है, जिसकी वजह से यह केंद्र शुरू नहीं हो पाया है। जांच के बाद समन्वयक ने बताया कि जिलाधिकारी को रिपोर्ट देकर केंद्र की सच्चाई बताऊंगा और इसे शुरू कराने की प्रक्रिया जल्द शुरू की जाएगी। इस केंद्र पर 1 से 6 वर्ष के कुपोषित बच्चों को सही मेन्यू के तहत भोजन व दवा देकर कुपोषण से बचाना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed