फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Number plate removed to avoid challan

चालान से बचने के लिए हटवाए नंबर प्लेट

Sat, 05 Nov 2022 11:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 05 Nov 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Number plate removed to avoid challan
शहर में बिना नंबर प्लेट की दौड़ रही गाड़ियां ।संवाद - फोटो : DEORIA
चालान से बचने के लिए हटवाए नंबर प्लेट
विज्ञापन

ऑनलाइन चालान करने में हो रही दिक्कत
कुछ चालकों ने लिखवाया गलत नंबर
देवरिया। यातायात माह नवंबर में भी पुलिस यातायात नियमों को लेकर सख्त नहीं है। इसका फायदा उठाकर ऑनलाइन चालान का कुछ वाहन चालकों ने तोड़ निकाल लिया है। वाहन के पीछे नंबर न लिखवा कर गाड़ी को दौड़ा रहे हैं, ताकि पुलिस के चालान की कार्रवाई से बचा जा सकें। इसमें सबसे अधिक संख्या ई-रिक्शा और टेंपो की है।
ई-रिक्शा और टेंपो चालकों पर शिकंजा कसने पर चालकों ने नया उपाया ढूंढ निकाला है। आगे-पीछे का नंबर हटा दिए हैं। चालान से बचने के लिए चालकों ने नंबर प्लेटों से छेड़छाड़ भी कर रखा है। इससे यातायात पुलिस को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। क्योंकि बिना नंबर प्लेट के ई-रिक्शा चालक मनमानी तरीके से बस व रेलवे स्टेशन, सिविल लाइंस रोड पर सवारियों को भरने का काम कर रहे हैं।
विज्ञापन

कुछ दिन पहले रामपुर कारखाना निवासी एक व्यक्ति के घर शमन जमा करने के लिए नोटिस पहुंचा तो पता चला कि स्कूटी स्वामी हरियाणा में रहता है, पर इसी नंबर पर बाइक चल रही थी, जिसका पुलिस ने चालान काट दिया है। इसी तरह करीब पचास मामले ऐसे दो माह में आए हैं, जिनके नाम पर शमन शुल्क जमा करने की नोटिस भेजी गई है, उनका पता पुलिस नहीं ढूंढ पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

...
बिना नंबर के वाहनों का किया जाता है चालान
सीओ सदर व यातायात श्रीयश त्रिपाठी ने बताया कि बिना नंबर के वाहन चलाने पर कार्रवाई की जाती है। अगर नंबर प्लेट नहीं और गलत तरीके से लिखवाया गया है तो जुर्माना लगाया जाता है। दूसरे के वाहन का नंबर लगाने पर धोखाधड़ी का मुकदमा भी दर्ज किया जाता है। ऐसे वाहन चालकों पर अभियान चलाकर कार्रवाई करने की योजना बनाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed