{"_id":"6217c3f58e9a903be164843a","slug":"now-get-admission-in-ignou-prospectus-till-28-feb-deoria-news-gkp428035362","type":"story","status":"publish","title_hn":"अब 28 फरवरी तक होगा इग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अब 28 फरवरी तक होगा इग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अब 28 फरवरी तक होगा इग्नू के पाठ्यक्रमों में प्रवेश
देवरिया। इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय, नई दिल्ली के जनवरी सत्र 2022 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश की तिथि बढ़ाकर अब 28 फरवरी तक कर दी गई है। तीसरी बार नामांकन तिथि बढ़ाई गई है। संबंधित छात्र बीआरडी पीजी कॉलेज स्थित अध्ययन केंद्र से संपर्क कर प्रवेश ले सकते हैं।
बृहस्पतिवार को बीआरडी पीजी कॉलेज के समन्वयक डॉ.अमरनाथ ने बताया कि इग्नू के विभिन्न पाठ्यक्रमों में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। पहले 31 जनवरी तक पंजीकरण की अंतिम तिथि थी, फिर इसे बढ़ाकर 10 फरवरी, 21 फरवरी और अब 28 फरवरी किया गया है। उन्होंने बताया कि विश्वविद्यालय में वर्ष में दो बार प्रवेश लिया जाता है। जनवरी सत्र 2022 के लिए इस अध्ययन केंद्र से बीए, बीकॉम, एमकॉम, एमए हिंदी, राजनीति शास्त्र, शिक्षा शास्त्र, अर्थशास्त्र, समाजशास्त्र एवं ग्रामीण विकास, मानवाधिकार, मधुमक्खी पालन में प्रमाण पत्र कोर्स तथा जैविक खेती, पर्यावरण अध्ययन, प्रयोगशाला तकनीकी प्रमाण पत्र कोर्स तथा विश्लेषण रसायन शास्त्र में पीजी डिप्लोमा कोर्स महाविद्यालय केंद्र पर प्रवेश के लिए उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि समस्त प्रवेश इग्नू की वेबसाइट डब्लू डब्लू डब्लू डॉट आईजीएनओयू डॉट एसी डॉट इन पर भी ऑनलाइन प्रवेश लिया जा सकता है।