फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   now anganbadi centre will open two days in a week

अब सप्ताह में दो दिन खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र: डीएम

Sun, 03 Oct 2021 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
now anganbadi centre will open two days in a week
अब सप्ताह में दो दिन खुलेंगे आंगनबाड़ी केंद्र: डीएम
विज्ञापन

देवरिया। अब जनपद में आंगनबाड़ी केंद्र सप्ताह में दो दिन सोमवार और बृहस्पतिवार को खुलेंगे। आंगनबाड़ी केंद्र कई माह से कोविड-19 की वजह से बंद थे, जिन्हें अब खोला जा रहा है। आंगनबाड़ी केंद्रों पर कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह से पालन किया जाएगा। जिलाधिकारी आशुतोश निरंजन ने बताया कि शासन के निर्देश के अनुसार चार अक्तूबर को आंगनबाड़ी केंद्र खोलने के लिए डीपीओ कृष्णकांत राय को आवश्यक तैयारी करने के निर्देश दिए गए हैं, जिसमें आंगनबाड़ी केंद्रों की साफ-सफाई, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए गृह भ्रमण शेड्यूल, ईसीसीई गतिविधि कैलेंडर एवं संबंधित गतिविधियों का विवरण आदि शामिल है। उन्होंने कहा कि सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, मुख्य सेविका एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता केंद्र को खोलने के लिए अपनी तैयारी पूर्ण कर लें। आंगनबाड़ी केंद्रों में कोविड-19 प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन किया जाए। यदि किसी बच्चे या उसके परिवार में किसी को वायरल फीवर, सर्दी, खांसी आदि हो तो आंगनबाड़ी कार्यकर्ता उसे केंद्र पर न बुलाएं और इस संबंध में तत्काल आशा, एएनएम को सूचना दें, ताकि आवश्यक कार्रवाई की जा सके। उन्होंने कहा कि अभी सप्ताह में दो दिन सोमवार और बृहस्पतिवार को आंगनबाड़ी केंद्र खोलने का निर्णय लिया गया है। यदि निर्धारित कार्य दिवस पर अवकाश होता है तो आंगनबाड़ी केंद्र अगले कार्य दिवस को खुलेगा तथा गतिविधियां संचालित की जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed