{"_id":"637c8954f9d45f593d7bbc06","slug":"notice-to-stop-kisan-samman-nidhi-to-nine-farmers-for-burning-stubble","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: पराली जलाने पर नौ किसानों को किसान सम्मान निधि रोकने का नोटिस, नियम की अनदेखी पर हुई कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: पराली जलाने पर नौ किसानों को किसान सम्मान निधि रोकने का नोटिस, नियम की अनदेखी पर हुई कार्रवाई
Tue, 22 Nov 2022 02:03 PM IST
vivek shukla
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया।
Published by: vivek shukla
Updated Tue, 22 Nov 2022 02:03 PM IST
सार
प्रशासन ने पहले भी सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया था कि वे अपने-अपने क्षेत्र में रहकर पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाएं। इसके बाद भी कुछ कर्मचारियों के क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाएं आ रही हैं।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
- फोटो : ANI
विस्तार
प्रशासन के पराली जलाने पर रोक लगाने के बाद भी जलाने पर नौ किसानों को किसान सम्मान निधि रोकने की नोटिस जारी किया गया है। उन्हें कृषि विभाग से मिलने वाली अन्य सरकारी योजनाओं पर आजीवन प्रतिबंध लगाने पर विचार-विमर्श किया जा रहा है। वहीं, आठ तकनीकी सहायकों को प्रतिकूल प्रविष्टि दी गई है।
विज्ञापन
उपनिदेशक कृषि विकेश कुमार पटेल ने बताया कि जनपद में शुभम बॉयो एनर्जी द्वारा 42 किसानों से करीब दो सौ टन पराली डेढ़ सौ रुपये प्रति क्विंटल पर खरीदी गई है। पर्यावरण दूषित न होने पर खेतों में जैविक व्यवस्था बनी रहे, इसके लिए शासन ने खेतों में पराली जलाने पर मना किया है। इसके बाद भी कई किसान के खेतों में पराली जलाते मिले।
विज्ञापन
इस पर नौ किसानों को किसान सम्मान निधि रोकने के लिए नोटिस दिया गया है। इसके बाद कृषि विभाग की तरफ से मिलने वाले सुविधाओं पर आजीवन प्रतिबंध लगाने पर विचार किया जा रहा है। प्रशासन ने पहले भी सभी कर्मचारियों को निर्देशित किया था कि वे अपने-अपने क्षेत्र में रहकर पराली जलाने की घटनाओं पर रोक लगाएं। इसके बाद भी कुछ कर्मचारियों के क्षेत्र में पराली जलाने की घटनाएं आ रही हैं।
विज्ञापन