फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   notice to prject manager and ae

परियोजना प्रबंधक, अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस

Sat, 10 Sep 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 10 Sep 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
notice to prject manager and ae
परियोजना प्रबंधक, अधिशासी अभियंता को कारण बताओ नोटिस
विज्ञापन

सीडीओ ने की मुख्यमंत्री की प्राथमिकता के 37 बिंदुओं के विकास कार्यों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुख्यमंत्री के प्राथमिकता वाले 37 बिंदुओं के विकास कार्यों की समीक्षा मुख्य विकास अधिकारी रवींद्र कुमार ने शुक्रवार को विकास भवन के सभागार में किया। परियोजना प्रबंधक सेतु निगम बैठक में न आने पर कारण बताओ नोटिस जारी किया है। जबकि अधिशासी अभियंता बिजली निगम को वसूली के खराब प्रगति पर जवाब तलब किया है।
सीडीओ ने समीक्षा के दौरान पाया कि सहायक अभियंता (निजी लघु सिंचाई) माह अप्रैल 2022 से माह जुलाई 2022 तक मुफ्त बोरिंग के लक्ष्य एवं पूर्ति दर्शाई जा रही थी। पर डाटा शून्य भरा जा रहा है। उन्होंने बताया कि यह योजना लागू नहीं है। आंकड़ों के विसंगति के बारे में स्पष्टीकरण जारी करने का निर्देश दिए गए हैं। सामूहिक विवाह के आवेदन पत्रों से सूचना प्रतिदिन न उपलब्ध कराने के कारण जिला समाज कल्याण अधिकारी से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

मुख्य पशु चिकित्साधिकारी से गोल्डन कार्ड की प्रगति बढ़ाने में सहयोग के लिए निर्देश दिए। सभी तहसीलों की एंबुलेंस की जांच तहसील स्तर पर एक दिवस पर ही कराने के निर्देश मुख्य चिकित्साधिकारी को दिए गए। एंबुलेंस का मरीज तक पहुंचने का वास्तविक समय बुकलेट में अंकित करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी को प्रिया साफ्ट पर व्यय बढ़ाने के निर्देश दिए गए। जिला कार्यक्रम अधिकारी को माह सितंबर में तैयार आंगनबाड़ी भवनों का हैंडओवर करने के लिए निर्देश दिए। मुख्यमंत्री ग्रामोद्योग योजना में प्रगति संतोषजनक नहीं पाई गई जिला खादी ग्राम उद्योग अधिकारी को प्रगति बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed