फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Notice to 90 schools for not updating U-Dias

Deoria News: यू- डायस अपडेट न करने पर 90 स्कूलों को नोटिस

Mon, 21 Apr 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Mon, 21 Apr 2025 12:32 AM IST
विज्ञापन
Notice to 90 schools for not updating U-Dias
देवरिया। जिले के कक्षा एक से आठवीं तक के 90 प्राइवेट विद्यालयों ने शैक्षिक सत्र 2024-25 के लिए यू- डायस पोर्टल पर अपडेट करने का काम अभी शुरू ही नहीं किया है। इसके अंतर्गत स्कूलों में सुविधा, विद्यार्थियों की संख्या, व शिक्षकों की संख्या को अपडेट करना होता है।
विज्ञापन

इस पर बीएसए स्तर से इन सभी विद्यालयों को नोटिस जारी की गई है। बीएसए कार्यालय से मान्यता प्राप्त 90 निजी विद्यालयों ने सत्र 2024-25 के लिए यू-डायस पोर्टल पर छात्र-छात्राओं के विवरण की डाटा फीडिंग पूर्ण करने में लापरवाही बरती है।
विज्ञापन

इस संबंध में स्कूल प्रबंधकों को कई बार निर्देश जारी किया जा चुका है, हालांकि अभी उनके स्तर से डाटा का विवरण करने का कार्य शुरू ही नहीं किया गया है। इसे लेकर शासन स्तर से नाराजगी जताई जा चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बीएसए शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि स्टूडेंट प्रोफाइल अंतर्गत छात्र-छात्राओं के विवरण के डाटा इंट्री अपडेटेशन में नॉट स्टार्टर्ड एंड इन प्राेग्रेस में प्रदर्शित का विवरण पूर्ण करने के निर्देश दिए गए थे, लेकिन अधिकांश विद्यालयों ने निर्धारित समयावधि पूर्ण हो जाने के बाद अपडेट कार्य की प्रगति में नॉट स्टार्टर्ड एंड इन प्राेग्रेस में डाटा प्रदर्शित हो रहा है। इससे यह स्पष्ट है कि इन विद्यालयों की ओर से यू-डायस पोर्टल पर छात्रों के डाटा पूर्ण करने में कोई विशेष रुचि नहीं ली जा रही है। यह उच्चाधिकारियों व विभागीय आदेशों की अवहेलना है।

अंतिम चेतावनी के साथ यह नोटिस जारी की गई है कि यू-डायस प्लस पोर्टल पर वर्ष 2024-25 के समस्त डाटा की इंट्री को पूर्ण कर लिया जाए, अन्यथा इन स्कूलों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इनका यू-डायस कोड बंद करते हुए मान्यता वापस लेने की कार्यवाही शुरू कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed