{"_id":"631ccdf4ea63e628937f1a69","slug":"notice-to-6-ado-deoria-news-gkp450054538","type":"story","status":"publish","title_hn":"ऑपरेशन कायाकल्प में लापरवाही पर छह एडीओ को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ऑपरेशन कायाकल्प में लापरवाही पर छह एडीओ को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ऑपरेशन कायाकल्प में लापरवाही पर छह एडीओ को नोटिस
सीडीओ ने बीएसए एवं बीईओ के साथ की बेसिक शिक्षा विभाग के कार्यों की समीक्षा
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बेसिक शिक्षा विभाग की समीक्षा के दौरान ऑपरेशन कायाकल्प कार्य में लापरवाही किए जाने पर छह एडीओ पंचायत को नोटिस जारी कर दिया।
शनिवार की शाम को सीडीओ ने रवींद्र कुमार की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में बीएसए और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत 19 पैरामीटर्स के अंतर्गत अंसतृप्त पैरामीटर्स को संतृप्त कराने, चहारदीवारी निर्माण की प्रगति, परिषदीय विद्यालयों में विद्युत संयोजन, जिला एवं ब्लॉक स्तरीय टॉस्क फोर्स की ओर से माह अगस्त 2022 में किए गए निरीक्षण की बिंदुवार समीक्षा की गई।
मौके पर सीडीओ ने बीईओ को बीडीओ के साथ हर माह में चार बैठकें करने तथा ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कार्यों को पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। विकास खंड देसही देवरिया, तरकुलवा, रामपुर कारखाना के सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को कार्य प्रारंभ करने के लिए निर्देश दिए गए।
ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत माह सितंबर में कोई कार्य प्रारंभ न पाए जाने के कारण एडीओ पंचायत रामपुर कारखाना, देसही देवरिया, देवरिया सदर, बरहज, गौरीबाजार, पथरदेवा को कारण बताओ नोटिस किया गया। दूषित पानी देने वाले विद्यालयों में हैंडपंप स्थापना के लिए 12 सितंबर को जिला पंचायत राज अधिकारी के साथ बैठक करने के लिए बीएसए को कहा गया।