फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   notice issued to 92 teachers found absent

अनुपस्थित मिले 92 शिक्षकों को नोटिस

Thu, 05 May 2022 11:07 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 11:07 PM IST
विज्ञापन
notice issued to 92 teachers found absent
अनुपस्थित मिले 92 शिक्षकों को नोटिस
विज्ञापन

देवरिया। अधिकारियों के अप्रैल में औचक निरीक्षण में 92 शिक्षक अनुपस्थित पाए गए हैं। बीएसए ने इन सभी को कारण बताओ नोटिस बृहस्पतिवार को जारी किया है। बीएसए संतोष कुमार राय ने बताया कि सभी विकास खंडों के शिक्षाधिकारियों सहित जिला पंचायत राज अधिकारी की ओर से अप्रैल माह के विभिन्न दिवसों में परिषदीय स्कूलों का निरीक्षण प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से किया गया। इस दौरान कुल 92 शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, अनुचर बिना किसी सूचना के अनुपस्थित पाए गए हैं, जिनका विवरण प्रेरणा पोर्टल पर अंकित है। निरीक्षण के दौरान अनुपस्थित पाए गए शिक्षकों व कर्मचारियों को सौपे गए कार्य की अवहेलना एवं दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही के लिए सात दिनों में स्पष्टीकरण देने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed