फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nonapar resident RPF constable dies in Chunar

The attendants created a ruckus for taking more medical fees

Wed, 20 Apr 2022 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Nonapar resident RPF constable dies in Chunar
नोनापार निवासी आरपीएफ कांस्टेबल की चुनार में मौत
विज्ञापन

भटनी। नोनापार गांव निवासी आरपीएफ कांस्टेबल की बुधवार को चुनार में मौत हो गई। उनकी तैनाती देवरिया स्टेशन पर थी। वह मिर्जापुर के चुनार में फायरिंग स्टेशन पर ट्रेनिंग करने गए थे। विभाग के अधिकारियों ने मौत का कारण हार्ट अटैक बताया है। जानकारी पर परिवारीजनों का रो-रोकर रोकर बुरा हाल है। रिश्तेदार व परिजन चुनार के लिए निकल गए है।
भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार गांव निवासी सूर्यदेव तिवारी (57) आरपीएफ में हेड कांस्टेबल थे। वर्तमान में उनकी तैनाती देवरिया रेलवे स्टेशन पर थी। तीन दिन पूर्व वह मिर्जापुर के चुनार में फायरिंग ट्रेनिंग करने गए थे। बुधवार को उनकी पत्नी विनोद बाला तिवारी के मोबाइल फोन पर आरपीएफ अधिकारियों ने उनके पति की मौत हो जाने की जानकारी दी।
विज्ञापन

यह खबर मिलते ही उनके पैरों तले जमीन खिसक गई और वह चिल्लाने लगीं। शोर सुनकर बच्चे उनके पास पहुंचे तो पिता की मौत की खबर पाकर बेटा रविशंकर तिवारी, सर्वेश्वर तिवारी, बेटी सीमा व नैना रोने लगीं। घर से रोने की आवाज सुनकर दरवाजे पर लोगों की भीड़ जुट गई। पड़ोसियों ने पीड़ित परिवार को ढांढस बढ़ाया। बाद में परिवारीजन, रिश्तेदार और शुभचिंतक चुनार के लिए रवाना हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed