फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nominations for the post of village head today

ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन आज से

Sun, 15 Nov 2015 11:38 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया
अमर उजाला ब्यूरो/ देवरिया Updated Sun, 15 Nov 2015 11:38 PM IST
विज्ञापन

 ग्राम प्रधान पद के लिए नामांकन पत्रों का दाखिले का दौर 16 नवंबर से शुरू हो जाएगा। ग्राम प्रधान और सदस्य के लिए रविवार को 1037 नामांकन पत्र खरीदा गया।

 इसके अलावा सोमवार और मंगलवार को भी नामांकन पत्र वितरित किए जाएंगे। पहले चरण के इन ब्लॉकों में 28 नवंबर को मतदान होना है। उधर, चुनाव को सकुशल  संपन्न कराने के लिए प्रशासनिक अमला तैयारियों को आखिरी रूप देने में जुटा है। 

रामपुर कारखाना, तरकुलवा, देसही देवरिया और पथरदेवा में पहले चरण में चुनाव प्रक्रिया शुरू हुई है। 16 और 17 नवंबर की शाम चार बजे नामांकन पत्र वितरित किया जाएगा। 

इसके साथ ही शाम चार बजे दाखिल किया जा सकता है। नामांकन पत्रों की जांच 18 और 19 नवंबर को सुबह आठ बजे से होगी। 

20 नवंबर को दोपहर तीन बजे तक उम्मीदवारी वापस ली जा सकती है। उसी दिन प्रतीक आवंटन का काम भी होगा। इसके अलावा इन विकास खंडों में 28 नवंबर को मतदान होना है।

 उधर, ग्राम प्रधान और ग्राम पंचायत सदस्य के लिए रविवार को भी नामांकन पत्रों की  बिक्री हुई। तरकुलवा में ग्राम प्रधान के लिए 156 और सदस्य के लिए 56, रामपुर कारखाना में ग्राम प्रधान के लिए 139 और सदस्य के लिए 209, देसही देवरिया में ग्राम प्रधान के लिए 75 और सदस्य के लिए 135 जबकि पथरदेवा में ग्राम प्रधान के लिए ग्राम प्रधान और सदस्य के लिए 267 पर्चा बिका। 

विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed