फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nomination filed for vacant panchayat seats

ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों के लिए नामांकन हुआ

Sun, 06 Jun 2021 11:10 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jun 2021 11:10 PM IST
विज्ञापन
nomination filed for vacant panchayat seats
बरहज ब्लॉक परिसर में पर्चा दाखिला के दौरान कांउटरों का निरीक्षण करते आरओ और अन्य अधिकारी - फोटो : DEORIA
ग्राम पंचायतों के रिक्त पदों के लिए नामांकन हुआ
विज्ञापन

सलेमुपर में बीडीसी सदस्य के तीन व भागलपुर में प्रधान के एक पद के तीन लोगों ने दाखिल किया पर्चा
सलेमपुर के कोला व परसियां भगौती तथा भटनी के मोतीपुर भुआल व बेहराडाबर में सदस्य का होगा चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। स्थानीय ब्लॉक में वार्ड संख्या 15 परसियां खाप दोघड़ा से बीडीसी सदस्य पद के तीन लोगों ने पर्चा दाखिल किया। लार के मेहरौना में वार्ड संख्या 17 बीडीसी सदस्य के लिए सात लोगों ने पर्चे दाखिल किए। वहीं, भागलपुर में कपुरी एकौना के प्रधान पद के लिए तीन लोगों ने पर्चे दाखिल किए।
सदस्य पद के लिए लिए सलेमपुर में कुल 504 पद रिक्त थे। इसमें परसिया भगौती व कोला में एक एक सदस्य लिए दो लोगों ने पर्चा दाखिल किया है। इसके चलते यहां चुनाव होगा। कुल 506 लोगों ने नामांकन दाखिल किया है। वहीं, भटनी में सदस्य पद के 392 पद रिक्त था। इसमें 385 पद के लिए 395 पर्चे दाखिल हुए। 375 सदस्य निर्विरोध चुने गए। भटनी ब्लॉक मोतीपुर भुआल व बेहरा डाबर में दस वार्ड के लिए चुनाव होना तय है। भागलपुर में सदस्य के 131 पद रिक्त थे। इसमें 128 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। सदस्य के तीन पद रिक्त हैं। वहीं, लार में सदस्य पद के कुल 212 पद रिक्त थे। इसमें 212 लोगों ने पर्चा दाखिल किया।
विज्ञापन

रुद्रपुर में 283 रिक्त सीटों पर हुआ नामांकन
रुद्रपुर। क्षेत्र के 67 गांवों में रिक्त 283 ग्राम पंचायत सदस्यों के लिए चुनाव के लिए रविवार को नामांकन पत्र दाखिल हुआ। ग्राम पंचायत सदस्यों की सीट खाली रह जाने के कारण 28 गांवों में ग्राम पंचायत समिति का गठन नहीं हो पाया है। इसके अभाव में नव निर्वाचित प्रधान शपथ नहीं ले पाए हैं। चुनाव अधिकारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों की 283 सीटों के लिए रविवार को नामांकन पत्र दाखिल हुए। गांव की सीटों पर चुनाव कराने के बाद ग्राम पंचायत समितियों का गठन किया जाएगा। देर शाम तक नामांकन पत्रों का मिलान हुआ। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed