फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nodal officer inspected kasturaba hostel

छात्रावास अधूरा देखकर नोडल अफसर का चढ़ा पारा

Sat, 15 Oct 2022 11:22 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 15 Oct 2022 11:22 PM IST
विज्ञापन
nodal officer inspected kasturaba hostel
चौपाल में समस्या सुनते नोडल अधिकारी - फोटो : DEORIA
छात्रावास अधूरा देखकर नोडल अफसर का चढ़ा पारा
विज्ञापन

बिना डीपीआर के जांच कराने पहुंचे असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर को जारी किया कारण बताओ नोटिस
दिन में नहीं भेजी यूसी तो निलंबन की दी चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। ग्राम विकास विभाग आयुक्त एवं जिले के नोडल जीएस प्रियदर्शी डायट परिसर का निरीक्षण करने शनिवार की शाम पहुंचे। परिसर में बन रहा कस्तूरबा गांधी छात्रावास अधूरा पाए जाने पर सचिव ने अधिकारियों को कड़ी हिदायत दी। बिना डीपीआर के निरीक्षण कराने पहुंचे असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। नोडल अधिकारी के तेवर देख अधिकारियों को पसीना छूट गया।
जिले के नोडल अधिकारी डायट परिसर में वीरान पड़े एक भवन को देखने पहुंच गए। आयुक्त के वाहन से उतर कर खाली पड़े भवन की ओर बढ़ते देखकर अधिकारी सकते में आ गए। भवन के बारे में प्रभारी प्राचार्य एवं प्रवक्ता अमित सिंह संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इस पर नोडल ने बीएसए हरिश्चंद्र नाथ और डायट कर्मचारियों को हिदायत दी।
विज्ञापन

उन्होंने देखा कि जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान परिसर में डीएलएड प्रशिक्षु के प्रशिक्षण के लिए भवन की स्वीकृति वर्ष 2019-20 में शासन स्तर से हुई है। शासन ने निर्माण के लिए धन भी अवमुक्त कर दिया, लेकिन निर्माण तीन वर्ष बाद भी अधूरा पड़ा हुआ है। इस पर नोडल अधिकारी ने बेसिक शिक्षा अधिकारी और डायट के प्रभारी प्राचार्य से जवाब तलब किया, लेकिन दोनों अधिकारी संतोषजनक उत्तर नहीं दे सके। इस पर उन्होंने नाराजगी जताई और जल्द निर्माण कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

छात्रावास के निर्माण की धीमी प्रगति पर भड़के
रामपुर कारखाना। डायट परिसर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय के लिए 50 कमरे का छात्रावास शासन स्तर से वर्ष 2019 में स्वीकृत हुआ। पौने दो करोड़ की लागत से बनने वाले छात्रावास के लिए शासन से एक करोड़ से अधिक रुपये अवमुक्त हो गए, लेकिन अभी प्रथम तल का ही निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है।
नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने प्रोजेक्ट मैनेजर को तलब किया, लेकिन वह मीटिंग की बात कहकर मौके से गायब थे। असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर आर्यन यादव निर्माण कार्य की स्वीकृति, बजट और धन अवमुक्त होने के बारे में ठीक से जवाब नहीं दे सके। इस पर नोडल अधिकारी ने प्रोजेक्ट मैनेजर से निर्माण कार्य की डीपीआर मांगी। बिना डीपीआर के निर्माण कार्य कराए जाने की बात पर नोडल अधिकारी भड़क गए। उन्होंने बीएसए और सीडीओ से नाराजगी जताई और असिस्टेंट प्रोजेक्ट मैनेजर को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने दो दिन में यूसी नहीं पहुंचने पर संबंधित कर्मचारियों के निलंबन की चेतावनी भी दी। इस दौरान एसडीएम सदर सौरभ सिंह, सीओ सदर श्रीयस त्रिपाठी, खंड शिक्षा अधिकारी महेंद्र प्रसाद, मौजूद रहे।
मीटिंग और कोर्ट का बहाना कर गायब रहे अधिकारी
रामपुर कारखाना। नोडल अधिकारी की जांच की सूचना पर अधिकारी और कर्मचारी मीटिंग और कोर्ट का बहाना कर गायब मिले। कस्तूरबा गांधी छात्रावास के प्रोजेक्ट मैनेजर लखनऊ में मीटिंग का बहाना कर गायब थे। डायट प्राचार्य हाईकोर्ट जाने की बात कहकर गायब थे। इसी तरह जूनियर विद्यालय की प्रधानाचार्य मेडिकल लेकर गायब थीं। नोडल अधिकारी ने सीडीओ रविंद्र कुमार से सभी अधिकारियों की छुट्टी की जांच कराने के निर्देश दिए।
कस्तूरबा की छात्राओं की तैयारी धरी रह गई
रामपुर कारखाना। नोडल अधिकारी के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय रामपुर कारखाना में निरीक्षण करने का भी कार्यक्रम तय था। इसके लिए कस्तूरबा की छात्राओं ने नोडल अधिकारी के स्वागत की जमकर तैयारी की थी। स्काउट गाइड यूनिफॉर्म में छात्राएं देर शाम तक इंतजार करती रहीं।
साहब कब्रिस्तान की भूमि नदी में हो गई है विलीन, दूूसरी जगह दिला दीजिए
चौपाल में नोडल अधिकारी ने दिया सभी समस्याओं के समाधान का आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरियारपुर। ग्रामीणों के लिए सरकार की विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही हैं। आप लोगों ने जो भी समस्याएं बताई हैं, सबका समाधान शीघ्र हो जाएगा। ये बातें आयुक्त ग्राम्य विकास एवं जिले के नोडल अधिकारी जीएस प्रियदर्शी ने विकास खंड रामपुर कारखाना क्षेत्र के खजूरिया ग्राम सभा में आयोजित चौपाल में कहीं।
इसमें कहा गया कि साहब कब्रिस्तान की भूमि नदी में विलीन हो गई है, दूसरी जगह दिला दीजिए। उन्होंने ग्राम प्रधान महेश गुप्ता से कहा कि कब्रिस्तान की भूमि यदि नदी की धारा में विलीन हो गई है तो ग्रामसभा की दूसरी कोई भूमि उपलब्ध कराई जाए। सीओ सीटी श्रीयश त्रिपाठी व बरियारपुर थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सिंह को निर्देश दिए कि भूमि विवाद पर आप लोगों को भी नजर रखनी चाहिए। छोटे विवाद ही बड़े अपराध के कारण बनते हैं।

साथ ही सभी विभागों बिजली, समाज कल्याण, शिक्षा विभाग, उद्यान विभाग, पुलिस, कृषि विभाग, जिलापूर्ति विभाग के अधिकारियों ने अपने विभागों की जानकारी साझा की और लंबित समस्याओं के शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया है। भाकियू के मंडल उपाध्यक्ष विनय सिंह के साथ ही अन्य ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं। इस दौरान सीडीओ रविंद्र कुमार, एसडीएम सदर सौरभ सिंह, बीएसए हरिश्चंद्र नाथ, बीडीओ शांति देवी आदि अधिकारी व ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed