फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   no one withdrew the form in bye election

किसी ने वापस नहीं लिया पर्चा, 14 प्रत्याशी मैदान में

Mon, 19 Oct 2020 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
no one withdrew the form in bye election
किसी ने वापस नहीं लिया पर्चा, 14 प्रत्याशी मैदान में
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के लिए उपचुनाव में सोमवार को नाम वापसी के दिन किसी उम्मीदवार ने अपना नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। अब 14 प्रत्याशी मैदान में हैं, जिसमें पांच मान्यता प्राप्त राष्ट्रीय और राज्य राजनैतिक दलों, पांच रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों तथा चार निर्दलीय प्रत्याशी शामिल हैं। इन्हें चुनाव चिह्न आवंटित किए गए।
देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में सोमवार दोपहर बाद तीन बजे तक नाम वापसी का समय निर्धारित था। नामांकन कक्ष में रिटर्निंग आफिसर व अन्य बैठ गए। निर्धारित समय बीत गया और किसी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र वापस नहीं लिया। इसके बाद चुनाव चिह्न आवंटन की प्रक्रिया शुरू हुई। सामान्य प्रेक्षक डीडी कपाड़िया रिटर्निंग आफिसर कक्ष में नाम वापसी सहित चुनाव चिह्न आवंटन कार्यों का निरीक्षण किए। सामान्य प्रेक्षक की मौजूदगी में चुनाव चिह्न आवंटन शुरू हुआ। राष्ट्रीय और राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों को आयोग द्वारा निर्धारित चुनाव चिह्न रिटर्निंग आफिसर सौरभ सिंह ने आवंटित किया।
विज्ञापन

इसमें बसपा के प्रत्याशी अभयनाथ त्रिपाठी को चुनाव चिह्न हाथी, नेशनलिस्ट कांग्रेस पार्टी के प्रत्याशी अशोक यादव को घड़ी, समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को साइकिल, कांग्रेस के प्रत्याशी मुकुंद भाष्कर मणि को हाथ का पंजा एवं भाजपा के प्रत्याशी डॉ. सत्यप्रकाश मणि त्रिपाठी उर्फ गुड्डू बाबू को कमल का फूल चुनाव चिह्न आवंटित किया गया। रजिस्ट्रीकृत राजनैतिक दलों के प्रत्याशियों में मनुवादी पार्टी के पं. उमेश मणि त्रिपाठी को ट्रैक्टर चलाता किसान, मौलिक अधिकार पार्टी के ऋषिकेश को सिलाई मशीन, राष्ट्रीय भागीदारी पार्टी के ओम प्रकाश चौरसिया को गैस सिलिंडर, भारतीय सर्वजन पार्टी के प्रत्याशी मुनीव को आदमी व पाल युक्त नौका तथा मोडरेट पार्टी के उम्मीदवार राजू को आटो रिक्शा चुनाव चिह्न रिटर्निंग आफिसर ने आवंटित किया। निर्दल प्रत्याशी अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह को बल्ला, अतिउल्लाह को क्रेन, राजन यादव उर्फ अर्थी बाबा को गुब्बारा तथा सुधाकर को एयर कंडिशनर चुनाव चिह्न आवंटित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्षक ने स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का किया निरीक्षण
देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए तैनात सामान्य प्रेक्षक डीडी कपाड़िया ने सोमवार को स्ट्रांग रूम व मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने मतगणना के इंतजाम की रूपरेेेखा पर चर्चा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव में महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज को मतगणना स्थल बनाया गया है। तीन नवंबर को मतदान के बाद यहां स्ट्रांग रूम में ईवीएम रखी जानी है। यहीं पर मतों की गिनती होगी। सोमवार को सामान्य प्रेक्षक कपाड़िया मतगणना स्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्ट्रांग रूम के बारे पूछा और उस स्थान को देखा। इसके अलावा मतगणना के रूपरेखा की जानकारी ली। इस दौरान आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। अपर जिलाधिकारी प्रशासन राकेश कुमार पटेल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

व्यय प्रेक्षक तैनात
देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव के लिए निर्वाचन आयोग ने राजेश रंजन को व्यय प्रेक्षक तैनात किया है। इनका मोबाइल नंबर-7275817705 है। इनके ठहरने की व्यवस्था लोक निर्माण विभाग डाकबंगला के सूट संख्या-दो में की गई है। इनके लाइजन अफसर के रूप में सहायक आयुक्त वाणिज्य कर खंड- 1 आशीष मिश्र को तैनात किया गया है। इनका मोबाइल नंबर-7235003654 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed