{"_id":"614f62e38ebc3efd1b4afee0","slug":"no-one-found-corona-positive-10-600-persons-vaccinated-deoria-news-gkp410597094","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोई नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव, 10,600 लोगों को लगा टीका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोई नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव, 10,600 लोगों को लगा टीका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोई नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव, 10,600 लोगों को लगा टीका
देवरिया। जनपद में शनिवार को आई रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला। हालांकि जिले में चार सक्रिय केस हैं। जिले में अब तक 20221 लोग पॉजिटिव हो चुके हैं। 19997 लोग स्वस्थ हो गए हैं। जबकि 220 की मौत हो चुकी है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि कोरोना संक्रमण नियंत्रण में है। जनपद में चार एक्टिव केस है। कोरोना को लेकर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।
दूसरी ओर, जनपद में टीकाकरण का कार्य चल रहा है। वैक्सीनेशन को लेकर लोग जागरूक हुए हैं। केंद्रों पर लोगों की भीड़ लग रही है। शनिवार को 96 केंद्रों पर लक्ष्य 12230 के सापेक्ष 10600 लोगों को टीका लगा। इन केंद्रों पर युवा 182, बुजुर्ग 37 व 45 वर्ष के ऊपर के 98 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 10,283 लोगों को द्वितीय डोज दी गई।