फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   no arresting in loot

Deoria News: गल्ला व्यवसायी के रुपये उड़ाने वाले उचक्कों के चेहरे स्पष्ट, पकड़ से दूर

Thu, 11 May 2023 11:49 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 11 May 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
no arresting in loot
देवरिया। फ्लोर मिल के मालिक का शहर के जीआईसी स्कूल के पास से 35 लाख रुपये उड़ाने वाले उचक्कों की तलाश में जुटी पुलिस को उनका चेहरा स्पष्ट हो गया है। इनके सहारे पुलिस टीम बदमाशों को पकड़ने में जुट गई है। पुलिस को आशंका है कि इस घटना को बाहरी नहीं स्थानीय बदमाशों ने अंजाम दिया है। इसको लेकर पुलिस संदिग्ध मोबाइल नंबरों को खंगाल रही है। इस मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में भी लिया है।
विज्ञापन

गोरखपुर शहर के सूरजकुंड निवासी सुमित गोयल का संतकबीरनगर में फ्लोर मिल है। उनके छोटे भाई अमित गोयल अपने कार चालक राधेश्याम विश्वकर्मा निवासी पीपीगंज गोरखपुर के साथ सुबह बिहार के बगहा में तगादा वसूल करने के लिए गए थे। करीब तीन व्यवसायियों से 35 लाख 41 रुपये की रकम वसूल करने के बाद बैग को कार की अगली सीट के नीचे रखकर देवरिया के लिए निकल पड़े। शाम चार बजे के करीब वह कोतवाली रोड पर जीआईसी गेट के पास पहुंचे। यहां पर चालक कार में रुपये लेकर बैठा रहा और अमित गोयल गल्ला व्यवसायी चंदन से मिलने के लिए चले गए।
विज्ञापन

करीब दो मिनट बाद दो युवक आए और कार चालक को आवाज देकर बताए कि कार के दूसरी साइड के फाटक के पास रुपये गिरे हैं। इस पर चालक ने फाटक खोल कर दूसरी तरफ गिरे रुपये को उठाने लगा। चालक के झुकते ही उचक्के रुपये से भरा बैग लेकर फरार हो गए। पुलिस सूत्रों के अनुसार घटना के बाद सीसीटीवी में एक गैर प्रांत की कार दिखी, जिस पर पुलिस को शक हुआ कि घटना में शरीक हो सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके कारण पुलिस ने पूरा ब्योरा खंगालना शुरू किया, लेकिन घटना में संलिप्तता नहीं मिली है। घटना में शामिल चार बदमाशों के बारे में कोतवाली रोड और तिलक रोड पर लगे करीब दस कैमरों से फुटेज मिले हैं। इसमें कुछ ऐसे बदमाश हैं जो शहर के विभिन्न जगहों पर रहते हैं। इसके बारे में पुलिस जानकारी जुटा रही है। घटनास्थल पर इनकी उपस्थिति थी कि नहीं इसको लेकर मोबाइल टावर के बीटीसी पर पुलिस नजर गड़ाए हुए हैं। पुलिस को शक है कि स्थानीय बदमाशों ने ही इस घटना को अंजाम दिया है। पर एक बात पुलिस सोचने को मजबूर है कि रेकी करने वाला बदमाश बाहरी भी हो सकता है।

-----------
कोट:
घटना के खुलासा के लिए पुलिस जुटी हुई है। कुछ बदमाशों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। जांच पड़ताल में अहम सुराग मिले हैं। खुलासे का प्रयास किया जा रहा है।
राहुल सिंह
कोतवाल
---------------------------------------
इन घटनाओं का अभी तक नहीं हुआ खुलासा
- शहर के गोरखपुर रोड स्थित ओवरब्रिज के पास से एक व्यवसायी की कार का शीशा तोड़कर उचक्कों ने करीब आठ माह पहले एक लाख पांच हजार रुपये उड़ा दिया था।
- शहर के बाल सदन गली में पिछले साल एक बुजुर्ग से उचक्कों ने 40 हजार रुपये झांसा देकर उड़ा लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed