फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nine people sued for breaking into the house

Deoria News: घर में घुसकर पिटाई के मामले में नौ लोगों पर मुकदमा

Wed, 31 May 2023 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 31 May 2023 12:04 AM IST
विज्ञापन
Nine people sued for breaking into the house
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सलेमपुर। भीमपुर गांव में बीस दिन पहले पुरानी रंजिश में हुई घर में घुसकर मारपीट के मामले में कोतवाली पुलिस ने चार महिलाओं समेत नौ लोगों पर मुकदमा दर्ज किया है। गांव के मदन चौहान ने पुलिस को दिए तहरीर में आरोप लगाया है कि पुरानी रंजिश में 10 मई को बगल के रहने वाले सुबाष चौहान, निखिल चौहान, अंकित चौहान, लक्की चौहान, प्रिंस चौहान, मीरा देवी, सती देवी, अंजी व विमल देवी एकजुट होकर मां बहन, बेटी की गालियां देते हुए हमारे घर में घुस गए। मेरी पत्नी गुचकी देवी, लड़की बेबी को तथा लड़के गोविंद को हॉकी डंडा, लाठी से मार-पीटकर घायल कर दिए। शोर सुनकर पर गांव के लोगों के दौड़कर आने पर जान माल की धमकी देते चले गए। पुलिस ने सुबाष चौहान, निखिल चौहन, अंकित चौहान, लक्की चौहान, प्रिंस चौहान, मीरा देवी, सती देवी, अंजली, विमल देवी निवासी भीमपुर पर जानबूझ कर पिटाई करने, बलवा, जान से मारने की धमकी देने, अपमानित करने, घर में घुसने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed