{"_id":"682e1b6d02d26f0bcd040406","slug":"nia-team-took-with-them-documents-related-to-the-agent-who-sends-people-abroad-deoria-news-c-208-1-sgkp1013-154124-2025-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: एनआईए की टीम साथ ले गई विदेश भेजने वाले एजेंट से जुड़े दसतावेज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: एनआईए की टीम साथ ले गई विदेश भेजने वाले एजेंट से जुड़े दसतावेज
Wed, 21 May 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Wed, 21 May 2025 11:59 PM IST
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। स्थानीय थाने में मंगलवार को एनआईए की दो सदस्यीय टीम आ धमकी। सूत्र बताते हैं कि टीम ने करुअना क्षेत्र के एक गांव निवासी और विदेश भेजने वाले एजेंट के बारे में छानबीन की।
उससे जुड़े दस्तावेज भी साथ ले गई है। एजेंट ने आठ माह पहले बरहज के कार्यालय को बंद कर सोनूघाट में शिफ्ट कर लिया है। उसके द्वारा विदेश भेजे गए लोगों केे दस्तावेजों में गड़बड़ी होने की चर्चा है।
सूत्र बताते हैं कि एनआईए की दो सदस्यीय टीम ने थाने में पहुंच करुअना क्षेत्र निवासी और एजेंट के आपराधिक, पारिवारिक इतिहास के अलावा अन्य बिंदुओं पर पड़ताल की। करीब ढाई से तीन घंटे तक एनआई टीम थाने मेंं जमी रही।
विज्ञापन
लोगों के अनुसार, एजेंट के जरिये कुछ लोग विदेश भेजे गए हैं। वीजा में गड़बड़ी होने के कारण कुछ लोग पकड़े भी जा चुके हैं। एनआईए टीम आने के पीछे लोग भारत-पाक के बीच तनाव तो कोई फर्जी दस्तावेज पर पाकिस्तान भेजने से जोड़कर भी देख रहे हैं।
लोगों के अनुसार, करीब तीन साल पहले एजेंट ने जनपद के अलावा कुशीनगर जनपद के करीब 42 युवकों को विदेश भेजने के लिए वीजा दिया था।
मुंबई एयरपोर्ट पर सभी का वीजा फर्जी पाया गया था। इससे विदेश जाने वालों का घर लौटना पड़ा था। बताया जा रहा है कि मामला स्थानीय थाने तक पहुंचा था। एजेंट छह भाई हैं। पांच भाइयों ने उसके अलग कर दिया है।