फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   NHM employees to boycott work.

Deoria News: मांगें पूरी नहीं हुईं तो कार्य बहिष्कार करेंगे एनएचएम कर्मी

Thu, 15 Oct 2026 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Thu, 15 Oct 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
NHM employees to boycott work.
रुद्रपुर। अपनी मांगों के समर्थन में बुधवार को सीएचसी के एनएचएम कर्मचारियों ने चिकित्सा अधीक्षक डॉ. बृजवासी सिंह को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने कहा कि मांगें पूरी नहीं हुई तो कार्य बहिष्कार किया जाएगा।
विज्ञापन

ज्ञापन के माध्यम से एनएचएम कर्मियों ने समान काम के लिए समान वेतन देने, कर्मचारियों को नियमित करने और संशोधित स्थानांतरण नीति लागू करने की मांग की। इसके अलावा सामाजिक सुरक्षा के तहत कर्मचारी भविष्य निधि (ईपीएफ), ग्रेच्युटी और स्वास्थ्य बीमा जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई।
विज्ञापन

कर्मचारियों का कहना है कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर उनका समाधान किया जाना चाहिए।
इस दौरान डॉ. सुशील मल्ल, डॉ. एचएम पांडेय, डॉ. किरण वर्मा, डॉ. माधवी शुक्ला, डॉ. अर्चना शाही, सुशील पांडेय, अखिलेश सिंह, वीरेंद्र सान्याल, विजय विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed