फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Newly married woman committed suicide after sending a message on her husband WhatsApp in deoria

छह माह में ऐसा क्या हुआ?: 'मैं आपसे बहुत प्रेम करती हूं, अगले जन्म में मिलूंगी...' मैसेज भेज मनीषा ने दी जान

Sat, 17 Aug 2024 10:41 PM IST
Vikas Kumar संवाद न्यूज एजेंसी, देसही देवरिया।
संवाद न्यूज एजेंसी, देसही देवरिया। Published by: Vikas Kumar Updated Sat, 17 Aug 2024 10:41 PM IST
सार

मनीषा ने शनिवार को 11 बजे के करीब अपने पति के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप पर मैसेज लिखा। उसने लिखा कि वह उससे बहुत प्रेम करती है। उसने आगे लिखा कि वह आत्महत्या जा रही है। अब अगले जन्म में उनसे मिलेगी।

विज्ञापन
Newly married woman committed suicide after sending a message on her husband WhatsApp in deoria
मनीषा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के देवरिया स्थित पिपरहिया गांव में एक नव विवाहिता ने अपने पति को मोबाइल फोन पर शनिवार को प्रेम भरा संदेश भेजा। व्हाट्सएप पर लिखा कि वह अब आत्महत्या करने जा रही है। इसलिए अगले जन्म में मुलाकात होगी। मुंबई में रह रहा पति मैसेज पढ़कर बदहवास हो गया। उसने पड़ोसियों को जानकारी दी। लोग घर पहुंचे तो पत्नी का शव पंखे की कुंडी से लटकता देख दंग रह गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई किया।

विज्ञापन

 

महुआडीह थानाक्षेत्र के भटनी बुजुर्ग गांव का एक टोला है पिपरिया। यहां के अमित राजभर की शादी छह माह पहले कुशीनगर के दहाड़ी पट्टी गांव में मनीषा राजभर (20) के साथ हुई थी। अमित के माता और पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है। शादी के बाद अमित कुछ महीने अपनी पत्नी के साथ हंसी-खुशी घर रहा। उसके बाद पत्नी को घर अकेले छोड़कर मुंबई कमाने चला गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

अमित का बड़ा भाई और भाभी भी मुंबई में ही रहते हैं। परिवार में इस समय केवल मनीषा ही थी। मनीषा ने शनिवार को 11 बजे के करीब अपने पति के मोबाइल फोन पर व्हाट्सएप पर मैसेज लिखा। उसने लिखा कि वह उससे बहुत प्रेम करती है। उसने आगे लिखा कि वह आत्महत्या जा रही है। अब अगले जन्म में उनसे मिलेगी। इस बात से अमित परेशान हो गया। उसने गांव रह रहे पट्टीदारों के अलावा अपने सास और ससुर को भी मामले की जानकारी दी। इससे हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन

मायके से पिता विशंभर राजभर अपने परिवार के साथ आनन-फानन में पिपरिया पहुंचे। गांव के लोगों की भी भीड़ जुट गई। अंदर दरवाजा बंद देख पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची हेतिमपुर चौकी पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो दो मंजिली मकान के निचले तल के एक कमरे में पंखे की कुंडी से मनीषा का लटकता हुआ शव मिला। पुलिस ने शव को नीचे उतरवा कर आवश्यक कार्रवाई की। मोबाइल फोन को जब्त कर लिया। घटना स्थल पर मजिस्ट्रेट, सीओ संजय रेड्डी, एसओ नवीन चौधरी ने पहुंचकर मामले की छानबीन की। मायके वाले भी समझ नहीं पा रहे कि यह सब अचानक कैसे हो गया।

एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि मनीषा की शादी छह माह पहले ही हुई थी। उसने आत्महत्या क्यों कर ली, इस बात की जांच की जा रही है। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। रिपोर्ट आने के बाद आगे कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed