फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   new year celebrated all over district

शहर से लेकर गांव तक खुशनुमा माहौल में हुआ नए वर्ष का स्वागत

Sat, 01 Jan 2022 11:33 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
new year celebrated all over district
शहर से लेकर गांव तक खुशनुमा माहौल में हुआ नए वर्ष का स्वागत
विज्ञापन

देवरिया। वर्ष 2022 का स्वागत पूरे उत्साह एवं उमंग के माहौल में किया गया। आम से लेकर खास सबने अपने-अपने ढंग से खुशी मनाई। सुबह में अधिकतर लोगों ने बच्चों के साथ मंदिर जाकर पूजन-अर्चन करते हुए मंगलकामना की। न्यू कालोनी स्थित बड़ा पार्क, चीनी मिल ग्राउंड पर चल रहे डिजनीलैंड पर अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ ज्यादा रही। अपने वाहनों को सजाकर लोग कुशीनगर, रामकोला, गोरखपुर पिकनिक मनाने गए।
इसके पूर्व 31 दिसंबर की शाम से ही बधाई देने का दौर शुरू हो गया था, जो शनिवार की देर रात तक जारी रहा। छोटे बच्चों से लेकर बड़े-बुजुर्गों तक ने अपने नात रिश्तेदारों, मित्रों व शुभचिंतकों को फोन कर इस पल की मंगलमय बधाई दी। शहर के मनोकामना पूर्ण हनुमान मंदिर, सोमनाथ मंदिर, बालाजी मंदिर, देवरही मंदिर सहित अन्य पूजन स्थलों पर अभिभावकों संग पहुंचे बच्चों ने पहले दिन की शुरुआत आराधना से की। इसके बाद सज धज कर नए परिधानों में महिलाएं, युवतियां, किशोर, बच्चे, विभिन्न पार्कों की ओर रुख किए। सबसे ज्यादा भीड़ न्यू कालोनी के पं.दीनदयाल पार्क में रही। यहां युवाओं ने खूब मस्ती की और अपने मनपंसद चीजें भी खाई। कई लोग तो घर से ही खानपान की पूरी तैयारी करके आए थे। चीनी मिल ग्राउंड पर चल रहे डिजनीलैंड मेले में जिले भर के लोग अपने परिजनों के साथ आए और यहां लगे मेले के साथ ही झूले का आनंद लिया। राघवनगर स्थित शापिंग काप्लेक्स में भी नए साल के मौके पर भव्य सजावट की गई थी। अन्य प्रतिष्ठित दुकानों एवं रेस्टारेंट स्वामियों ने गुब्बारों एवं हैप्पी न्यू ईयर के लोगो से सजाकर इस पर्व को खास एवं आकर्षक बनाने की कोशिश की। आने-जाने वालों की नजर यहां पर खूब पड़ रही थी। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी नए साल की रौनक देखने को मिली। चौक-चौपालों पर भी आने वाले लोगों ने मिलकर एक दूसरे को नए साल की बधाई दी।
विज्ञापन

सरकारी कार्यालयों में कम दिखे कर्मचारी
अधिकांश सरकारी कार्यालयों में पर्याप्त संख्या में कर्मचारी शनिवार को नहीं दिखे। साल का पहला दिन और शनिवार होने के चलते कई ने पहले से ही अवकाश ले रखा था। इसमें कई अधिकारी भी शामिल रहे। बेसिक व कृषि विभाग कार्यालय, डीआईओएस आफिस में अन्य दिनों की अपेक्षा भीड़ भी कम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

नए साल दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर जुटी सैलानियों की भीड़
फोटो समाचार।
पूजन अर्चन कर मांगा आशीर्वाद, नए साल की बधाई दी
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर। नए साल के पहले दिन पौराणिक तीर्थ स्थल दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर सैलानियों की भीड़ जुटी। शनिवार को मंदिर पर भगवान शिव का पूजन अर्चन कर लोगों ने आशीर्वाद मांगा। जिसके बाद अपने-अपने अंदाज में लोगों ने नए साल का स्वागत कर एक दूसरे को बधाई दी।
नए साल का स्वागत युवाओं ने रात में आतिशबाजी कर किया। सुबह मंदिर पर पहुंच कर श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का जलाभिषेक किया। सहनकोट परिक्षेत्र में दोपहर लोगों ने व्यंजन बना कर नए साल की पार्टी की। ग्रामीण क्षेत्रों में युवाओं ने डीजे की धुनों पर थिरक कर नया साल मनाया। दोपहर में धूप निकलने पर लोग वाहनों से गोरखपुर, कुशीनगर पार्टी मनाने को निकले।

सरयू तट पर रेत में उमड़ी भीड़
बरहज। नगर स्थित सरयू नदी तट पर शनिवार को सुबह से ही लोगों की भीड़ जुटने लगी। दुकानदारों ने काफी, केक, फूल, बुके आदि का स्टॉल लगाया था। दूर-दराज से आए लोगों ने केक काटा। जबकि युवाओं ने रेत में क्रिकेट, घुड़सवारी, नौका विहार आदि का लुत्फ उठाया। नदी के किनारे रेत में जगह-जगह लोग सेल्फी ले रहे थे। दुकानों से लोगों ने खरीदारी की। थाना मार्ग पर जाम जैसी स्थिति रही। शांति व्यवस्था के लिए पुलिस लगाई गई थी। भीड़ में सादे वेश में पुलिस और महिला आरक्षी तैनात रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed