फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   new water pump

Deoria News: नए पंप हाउस से शहर के 50 हजार लोगों के पीने के पानी की किल्लत होगी दूर

Fri, 19 Apr 2024 02:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Fri, 19 Apr 2024 02:13 AM IST
विज्ञापन
new water pump
पंडित दीनदयाल पार्क में बन रहा पंप हाउस लोगो को मिलेगा शुद्ध पानी।संवाद
फोटो समाचार...........
विज्ञापन

पुराना पंप हाउस हुआ डैमेज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में 7.56 लाख से नए पंप हाउस का हो रहा निर्माण
जलस्तर नीचे चले जाने के चलते घरों में पानी की आपूर्ति हो गई थी धीमी
शहर के न्यू काॅलोनी उतरी, दक्षिणी, साकेत नगर, चकियवा, बसियवां, गरुणपार सहित अन्य मोहल्लेवासियों की परेशानी होगी दूर

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आठ माह पहले तीन नंबर पंप हाउस से दूषित पानी व बालू आते देखकर विभाग ने इस पंप को बंद कर दिया। करीब आधा दर्जन मोहल्ले के 50 हजार लोगों को इस पंप से पानी की आपूर्ति दी जाती थी। शहरवासियों को पीने के पानी से संबंधी समस्या का सामना करना न पड़े, इसके लिए सात नंबर पंप से उनको जोड़ कर आपूर्ति यथावत रखी गई। विभाग ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में मौजूद बोरिंग पर पंप हाउस बनाने का प्रस्ताव पालिका को भेजा। पालिका से हरी झंडी मिलने के बाद जलकल विभाग ने मार्च माह में ही सात लाख 56 हजार 146 रुपये की लागत से पंप हाउस का निर्माण शुरू करा दिया। बृहस्पतिवार को विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अगले दस दिन के अंदर पंप हाउस बनकर तैयार हो जाएगा। इसके बाद तीन पंपों से जुड़े आधा दर्जन मोहल्लों को इस पंप हाउस से पीने के पानी की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।

एक हजार फीट नीचे है बोरिंग, नए पंप से मिलेगा शुद्ध पेयजल
शहर के न्यू काॅलोनी उतरी, दक्षिणी, साकेत नगर, बसियवा, खरजरवा, चकियवा, सब्जी मंडी, गरुणपार मोहल्ले की करीब 50 हजार आबादी को तीन नंबर पंप से ही जलकल विभाग पीने का पानी उपलब्ध करा रहा था। तीन नंबर पंप हाउस के पानी में बालू की मात्रा अधिक देखकर उसे बंद कर दिया। वैकल्पिक व्यवस्था के तहत सात नंबर पंप से इन मोहल्लों में पीने का पानी उपलब्ध कराया जा रहा है। नगर पालिका से हरी झंडी मिलने के बाद विभाग ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय पार्क में मौजूद बोरिंग के ऊपर पंप हाउस का निर्माण करा दिया। इस पंप हाउस से तीन नंबर पंप से जुड़े लोगों के घर पीने के पानी की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन



शहर के आधा दर्जन मोहल्लों में चार मिनी ट्यूबवेल बनकर तैयार
जलकल विभाग शहरवासियों को पीने का पानी उपलब्ध कराने में किसी प्रकार की कोताही नहीं बरतना चाहता है। गर्मी के मौसम को देखकर जलकल विभाग ने शहर के करीब आधा दर्जन मोहल्लों में मिनी ट्यूबवेल पंप का निर्माण कार्य कराया है। कुछ काम शेष बचा है। कार्य के पूरा होते ही उसे मेन लाइन से जोड़कर पीने के पानी की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी। जलकल लिपिक पुरुषोत्तम सिंह ने बताया कि शहर के बेरमहिया पोखरा, पुलिस लाइंस के समीप कांशीराम आवास, तहसील के समीप, अमेठी माई स्थान के समीप मिनी ट्यूबवेल पंप का निर्माण कार्य पूरा हो गया है। कुछ कार्य प्रगति पर है। कार्य पूरा होते ही मेन लाइन से जोड़कर पीने के पानी की आपूर्ति शुरू करा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के आसपास मोहल्लों में नहीं होगा पीने के पानी संकट
शहर के तहसील के समीप स्थित अबूबकर नगर व अन्य मोहल्ले काफी ऊंचाई वाले स्थल पर स्थित हैं। गर्मी के मौसम में इन मोहल्लों का जल स्तर काफी नीचे चला जाता है। इससे चापाकल सूख जाते हैं। पानी की किल्लत शुरू हो जाती है। ऐसी परेशानी आने पर इससे निपटने के लिए जलकल विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। तहसील क्षेत्र में पानी की आपूर्ति जारी है। मिनी ट्यूबवेल पंप हाउस के बन जाने से आपूर्ति निरंतर जारी रहेगी। इस क्षेत्र के लोगों को पीने के पानी के संकट से नहीं जूझना पड़ेगा।



कोट
जलकल विभाग के पंप हाउस तीन में बालू आ जाने के चलते उसे बंद कर दिया गया था। उससे जुड़े मोहल्लों को वैकल्पिक व्यवस्था के तहत दूसरे पंप हाउस से जोड़कर आपूर्ति दी जा रही थी। दीनदयाल उपाध्याय पार्क में वाटर पंप के निर्माण होने से एक बार फिर उन मोहल्लों को इससे जोड़कर कर पीने का पानी उपलब्ध कराया जाएगा। बोरिंग काफी नीचे होने के चलते मोहल्लेवासियों को पीने का पानी मिलेगा।

-अंकिता शुक्ला, ईओ, नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed