फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   new office beares of rauniyar samaj took oath

अखिल भारतीय रौनियार समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ

Sun, 22 Aug 2021 12:18 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:18 AM IST
विज्ञापन
new office beares of rauniyar samaj took oath
अखिल भारतीय रौनियार समाज के नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ
विज्ञापन

देवरिया। अखिल भारतीय रौनियार समाज की ओर से शनिवार को कोतवाली रोड स्थित एक होटल में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इसमें संगठन के नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रविंद्र प्रताप मल्ल ने जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र रौनियार को शपथ दिलाया। इसके उपरांत जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी के उपाध्यक्ष बनारसी रौनियार, संगठन मंत्री पवन रौनियार, कोषाध्यक्ष कन्हैया रौनियार, मंत्री अनिल कुमार रौनियार, महामंत्री रजत रौनियार, सहमंत्री राजकुमार रौनियार, आय-व्यय निरीक्षक चंदेश्वर रौनियार, मीडिया प्रभारी दिलीप रौनियार, संरक्षक केदार रौनियार, महिला जिलाध्यक्ष मीना गुप्ता, महामंत्री पार्वती देवी आदि को शपथ ग्रहण कराया। संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पारसनाथ गुप्त ने राष्ट्रीय राजनीति में रौनियार समाज को भागीदारी नहीं मिलने पर सारगर्भित संवेदना प्रकट की। समाज की उपेक्षा पर आने वाले दिनों में भाजपा से मोहभंग होने की चेतावनी दी। जिसपर रविंद्र प्रताप मल्ल ने अपने स्तर से रौनियार समाज की राजनीति में भागीदारी के लिए पहल करने का आश्वासन दिया। इस दौरान मंकेश्वर रौनियार, आत्माराम, विजय कुमार रौनियार, शक्ति कुमार रौनियार, हरदेव, रामप्रवेश रौनियार, रविंद्र कुमार, पशुपतिनाथ रौनियार, मंजू देवी, वृंदा, सोनमति, गोपाजी रौनियार, मदन रौनियार, प्रद्युम्न रौनियार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed