फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   new guideline released upto 17 may

दुकानों के खोले जाने की गाइड लाइन

Tue, 12 May 2020 08:51 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
new guideline released upto 17 may
12 से 17 मई तक की गाइडलाइन जारी
विज्ञापन

देवरिया। डीएम ने ऑरेंज जोन में जिले के होने के नाते 17 मई तक दुकानों के खोले जाने का रोस्टर जारी किया है। बाजार सुबह नौ बजे से शाम छह बजे तक खुलेगी। इसमें सामाजिक दूरी के नियमों का पालन किया जाएगा। डीएम अमित किशोर ने बताया कि 13 मई बुधवार, 15 मई शुक्रवार को स्टेशनरी, इलेक्ट्रिक्लस, इलेक्ट्रानिक्स, मोबाइल बिक्री व रिपेयर, मिठाई, झाडू, मिट्टी का बर्तन, ज्वैलर्स, कपड़े की दुकानें खुलेंगी। उन्होंने बताया कि 14 मई बृहस्पतिवार, 16 मई शनिवार को किराना, गल्ला, मोबाइल, घड़ी, चश्मा, जूता, चप्पल, टायर, ट्यूब, वाहन शोरूम, ऑटो पार्ट्स, फर्नीचर, बैग अटैची, बर्तन आदि की दुकानें खुली रहेंगी। डीएम ने बताया कि कोविड-19 के देश व्यापी संक्रमण से बचाव के दृष्टिगत यह व्यवस्था लागू की गई है। इसका कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित कराया जाएगा। साप्ताहिक बंदी रविवार 17 मई को पूर्ण रूप से दुकानें बंद रहेंगी। उन्होंने बताया कि रामपुर कारखाना के विशुनपुर कला, पथरदेवा के भैंसाडाबर, फरेंदहा और देसही देवरिया के हरैया में यह लागू नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed