{"_id":"65e21bdc33faa426c3045354","slug":"new-feader-in-fariyaw-dih-deoria-news-c-208-1-sgkp1014-120436-2024-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: फरिआव डीह में नया फीडर चालू, भागलपुर फीडर के दर्जन भर गांव जुड़ेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: फरिआव डीह में नया फीडर चालू, भागलपुर फीडर के दर्जन भर गांव जुड़ेंगे
Fri, 01 Mar 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Fri, 01 Mar 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
एक सप्ताह में उपभोक्ताओं को मिलेगी नए बिजली घर से सप्लाई
संवाद
चनुकी। वर्ष 2016-17 में बनकर तैयार हुए लार क्षेत्र में फरिआव डीह का फीडर अब चालू होने के कगार पर है। सात वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के बाद लार बिजली हाउस से जाने वाली भागलपुर फीडर में स्थित गांवों में से लगभग दर्जन भर गांव फारिआव डीह फीडर से जुड़ जाएंगे। इस लाइन पर लोड कम हो जाएगा। भागलपुर फीडर फीडर पर लोड की वजह से आए दिन फाॅल्ट की समस्या आ जाती थी। इससे अब राहत मिलेगी।
अभी कुछ दिन पूर्व फरिआव डीह सब स्टेशन पर बिजली गिरने से 5 एमवी का ट्रांसफॉर्मर जल गया था।
शुक्रवार को फरिआव डीह सब स्टेशन पर पांच एमवी का नया ट्रांसफाॅर्मर लगाने के बाद उसे हीट करने के लिए लगा दिया गया है। बिजली विभाग के कई अधिकारी और कर्मचारी मौके पर हैं।
अब संजाव, रेवली, नेमा, अजना, बावनपाली, मझवलिया नंबर तीन, पिंडी, खरवनिया, बलिया दक्षिण , सहिया गढ़, तकिया, धरहरा आदि गांव नए फीडर से जुड़ जाएंगे।
इस संबंध में लार के अवर अभियंता गोरख गुप्ता ने कहा कि अब लार फीडर पर लोड कम हो जाएगा। भागलपुर फीडर का लंबा रूट होने की वजह आए दिन होने वाली फाॅल्ट की समस्या से भी निजात मिलेगी।