फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   new corona case nill in deoria

देवरिया में कोई नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव

Sat, 31 Jul 2021 12:06 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 31 Jul 2021 12:06 AM IST
विज्ञापन
new corona case nill in deoria
देवरिया में कोई नहीं मिला कोरोना पॉजिटिव
विज्ञापन

देवरिया। जनपद में कोरोना संक्रमण में कमी आई है। शुक्रवार को आई रिपोर्ट में एक भी व्यक्ति पॉजिटिव नहीं मिला। जनपद में पॉजिटिव मरीजों की कुल संख्या 20206 हो चुकी है, जबकि 19979 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। जिले में एक्टिव केस नौ हैं।
जनपद में अब तक 218 लोगों की मौत हो चुकी है। जिला अस्पताल के एमसीएच विंग स्थित कोविड अस्पताल एल-2 तथा निजी अस्पताल में भर्ती एक मरीज नहीं है। सीएमओ डॉ. आलोक पांडेय ने कहा कि जनपद में कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए टीमें लगाई गई हैं। गांवों में जांच तेजी से कराई जा रही है। संक्रमित लोगों की संख्या में कमी आई है। उन्होंने लोगों से कोरोना प्रोटोकाल का पालन करने तथा वैक्सीन लगवाने की अपील की है।
विज्ञापन

8763 लोगों को लगा कोरोना से बचाव का टीका
देवरिया। जनपद में टीकाकरण चल रहा है। इसे लेकर लोग जागरूक हुए हैं। केंद्रों पर लोग पहुंच रहे हैं। विदेेश जाने वालों की भी भीड़ लग रही है। शुक्रवार को जिला पुरुष अस्पताल पर लंबी कतार रही। वहीं महिला अस्पताल में टीकाकरण केंद्र पर कतार लगी थी, लेकिन स्लाट बुक न होने के कारण कुछ लोगों को लौटना पड़ा। जिले में शुक्रवार को 68 केंद्रों पर टीकाकरण हुआ। लक्ष्य 9665 के सापेेक्ष 8763 लोगों का टीकाकरण हुआ। इन केंद्रों पर 18 से 44 वर्ष के 4708, बुजुर्ग 579 तथा 45 वर्ष से ऊपर के 899 लोगों को वैक्सीन की प्रथम तथा 2575 लोगों को द्वितीय डोज दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed