{"_id":"65847f45c01692636108e2fd","slug":"negligence-in-the-campaign-to-catch-stray-animals-deoria-news-c-208-1-sgkp1012-15554-2023-12-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: छुट्टा पशुओं को पकड़ने की मुहिम में लापरवाही पर चालक को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: छुट्टा पशुओं को पकड़ने की मुहिम में लापरवाही पर चालक को हटाया
Thu, 21 Dec 2023 11:39 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Thu, 21 Dec 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
शासन के निर्देश के बाद नगर पंचायत मझौलीराज में 238 पशुओं को भेजा गया गोशाला
सलेमपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की ओर से छुट्टा पशुओं को गोशाला पहुंचाने के आदेश का असर नगर पंचायतों में दिखने लगा है। नगर पंचायत कर्मियों ने सड़कों व खेतों से घुमंतु पशुओं को पकड़ने की मुहिम तेज कर दिए हैं। हालांकि इस काम में लापरवाही भी सामने आ रही है। अभियान में शामिल एक चालक के लापरवाही बरतने पर ईओ ने बृहस्पतिवार को उसे कार्य से हटा दिया।
वृहस्पतिवार को नगर पंचायत मझौलीराज नगर पंचायत ने कर्मचारियों को आवारा पशुओं को पकड़ने के लिए लगाया गया था। जिसमें सात पशुओं को विभिन्न जगहों से पकड़कर कान्हा गोशाला पहुंचाया गया। इस दौरान काऊ कैप्चर वाहन को लापरवाही पूर्वक चलाने का मामला सामने आने पर ईओ पंकज कुमार ने एक चालक को कार्य से हटा दिया। कार्रवाई होते ही अन्य कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आदेश जारी होने के बाद से अब तक कुल 238 पशुओं को गोशाला पहुंचाया जा सका है। ईओ पंकज कुमार ने बताया की शासन के फरमान के तहत पशुओं को पकड़ने के लिए कर्मचारी लगाए गए हैं। इसमें किसी प्रकार की लापरवाही बरते जाने वाले कर्मचारी बख्शे नहीं जाएंगे। एक लापरवाह वाहन चालक को हटाया दिया गया है।