फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   necessary cooperation of all in the conducting peaceful fair election

शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव कराने मेें सबका सहयोग जरूरी: प्रेक्षक

Mon, 19 Oct 2020 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Oct 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
necessary cooperation of all in the conducting  peaceful  fair election
शांतिपूर्ण, निष्पक्ष चुनाव कराने मेें सबका सहयोग जरूरी: प्रेक्षक
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया सदर विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव को सकुशल शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा नामित सामान्य प्रेक्षक डीडी कपाड़िया ने सोमवार को जिला पंचायत सभागार में राजनैतिक दलों, प्रत्याशियों, जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि आचार संहिता, कोविड-19 के प्राविधानों का पालन कराते हुए शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व पारदर्शी तरीके से चुनाव कराएं। इसमें सभी का सहयोग व भागीदारी आवश्यक है।
प्रेक्षक ने राजनैतिक दलों से कहा कि आचार संहिता के प्राविधानों एवं दिशा-निर्देशों का पालन किया जाए। आदर्श आचार संहिता के जो भी प्राविधान हैं, उसका पालन सभी दलों, प्रत्याशियों, अधिकारियों व कर्मचारियों को करना होगा। ऐसा कोई कार्य न हो, जिससे इसका उल्लंघन हो।
विज्ञापन

उन्होने राजनैतिक दलों से एक-दूसरे प्रत्याशियों के व्यक्तिगत जीवन पर टिप्पणियों से बचने को कहा। मतदाताओं को प्रलोभित न किया जाए। उन्होंने कहा कि जुलूस, रैलियों को निकालने के लिए अनुमति लेना आवश्यक है। इसके लिए पूर्ण विवरण देना होगा। उन्होंने कहा कि आयोग द्वारा सुविधा पोर्टल लागू किया गया है, जिस पर आनलाइन आवेदन कर आवश्यक सेवाओं की अनुमति ली जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रेक्षक ने कहा कि आयोग के निर्देशों का पालन कराने की जिम्मेदारी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों पर है, वे अपने दायित्वों का ठीक तरह से निर्वहन करें। साथ ही आदर्श आचार संहिता का पालन कराएं। जहां कहीं भी उल्लंघन व अनियमितता मिले, कठोर कार्रवाई कराएं। उन्होंने बताया कि आमजन व राजनैतिक दलों, प्रत्याशियों के शिकायतों व सुझावों के समाधान के लिए शाम 4 से 5 बजे का समय निर्धारित किया गया है, इस दौरान वे मिल कर अथवा मोबाइल नंबर 7275817704 पर दर्ज करा सकते हैं।
एडीएम प्रशासन/उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि 184 मतदान केेंद्र, 487 बूथ बनाए गए हैं। विधानसभा क्षेत्र को तीन जोन व 20 सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। 33 क्रिटिकल बूथ चिह्नित किए गए हैं। इस विधानसभा चुनाव में 3 लाख 42 हजार मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। उन्होंने राजनैतिक दलों, प्रत्याशियों से मतदाताओं, कार्यकर्ताओ को कोविड-19 के दिशा निर्देशों के पालन, मॉस्क, सैनिटाइजर का प्रयोग करने व दो गज की दूरी को अपनाए जाने के लिए जागरुक करने को कहा।

एसडीएम संजीव कुमार यादव ने बताया कि मतदान तीन नवंबर को प्रात: सात से सायं छह बजे तक होगा। कोविड-19 को ध्यान में रखकर 80 वर्ष से ऊपर, दिव्यांग एवं कोविड पाजिटिव मरीज जो आइसोलेशन में रह रहे हैं, उन्हें मत देने के लिए डाक मतपत्र की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। प्रचार कार्य मतदान दिवस से 48 घंटे पूर्व से प्रतिबंधित होगा। रिटर्निंग आफिसर सौरभ सिंह ने कहा कि आनलाइन सुविधा पोर्टल के अतिरिक्त आरओ कार्यालय से भी आवश्यक सुविधाओं की अनुमति ली जा सकती है। इस दौरान वरिष्ठ कोषाधिकारी कुलदीप सरोज, डीडीओ श्रीकृष्ण पांडेय, तहसीलदार आनंद नायक, एएमए उमेश पटेल, सीओ, थानाध्यक्ष व जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट सहित राजनैतिक दलों के प्रतिनिधि, प्रत्याशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed