{"_id":"69f63f9f662a64d85a008303","slug":"national-eligibility-cum-entrance-test-will-be-held-at-13-centres-deoria-news-c-208-1-deo1009-180850-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Deoria News: 13 केंद्रों पर होगी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoria News: 13 केंद्रों पर होगी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा
Sat, 02 May 2026 11:47 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
Updated Sat, 02 May 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
देवरिया। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने नीट (यूजी) 2026 के लिए जिले में 13 केंद्र बनाए हैं। इन केंद्रों में 5519 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा को शुचितापूर्ण तरीके से कराने के लिए एनटीए और जिला प्रशासन के साथ माध्यमिक शिक्षा विभाग ने इसकी पूरी तैयारी कर ली है।
परीक्षा केंद्रों पर एक-एक खंड शिक्षा अधिकारी को सेक्टर मजिस्ट्रेट के रूप में तैनात किया गया है। प्रत्येक केंद्र पर सीसीटीवी कैमरे की निगरानी में परीक्षा का आयोजन किया जाएगा। परीक्षा का आयोजन दोपहर दो बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। परीक्षा के दौरान पारदर्शिता और शुचिता बनाए रखने के लिए प्रशासन ने सख्त इंतजाम किए हैं। परीक्षा के लिए जिले में कुल 13 विद्यालयों को केंद्र बनाया गया है। इसमें सर्वाधिक संख्या बीआरडीपीजी कालेज देवरिया में आवंटित की गई है। वहीं सबसे कम संख्या गंगा प्रसाद इंटरमीडिएट कालेज मझगावां में आवंटित है। इन दो सेंटरों के साथ 11 अन्य विद्यालय भी परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इसमें लाला करम चन्द थापर इंका बैतालपुर, राजकीय इण्टर कालेज देवरिया, दीनानाथ पाण्डेय राजकीय महिला पीजी कालेज देवरिया, महाराजा अग्रसेन बालिका इंका, देवरिया, जनता इंका रामपुर कारखाना को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। वहीं बाबा राघव दास इंका नई कालोनी देवरिया, शिवाजी इंका खुखुन्दू, राजकीय महाविद्यालय इन्दूपुर, महाराजा अग्रसेन इंका देवरिया, जनता इंका सोनूघाट, राजकीय पॉलीटेक्निक देवरिया, गंगा प्रसाद इंका मझगांवा को भी परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इन केंद्रों पर परीक्षा का शुचितापूर्ण तरीके से कराने के लिए प्रशासन कृत संकल्पित है। प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक नीलेश पांडेय ने बताया कि नीट परीक्षा की तैयारी पूरी कर ली गई है। इसे जिले के 13 केंद्रों पर आयोजित किया जाएगा।