फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   nasbandi

नसबंदी में महिलाओं से पीछे हैं पुरुष

Sun, 18 Jul 2021 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 18 Jul 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
nasbandi
14 माह में 12 पुरुषों और 4307 महिलाओं ने नसबंदी को अपनाया
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। जिले में नसबंदी के प्रति पुरुषों का रुझान कम है। चौदह माह में मात्र बारह पुरुषों ने नसबंदी को अपनाया। वहीं 4307 महिलाओं ने नसबंदी कराई।
सरकार का परिवार नियोजन पर जोर है। जनपद में स्वास्थ्य विभाग निर्धारित लक्ष्य को हासिल करने के लिए कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रहा है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग की ओर से जागरूकता कार्यक्रम चलाकर पुरुष नसबंदी का संदेश दिया जा रहा है, लेकिन पुरुष इसे लेकर गंभीर नहीं दिख रहे हैं।
उधर जनपद में परिवार नियोजन कार्यक्रम के तहत निर्धारित लक्ष्य महिलाओं के दम पर पूरा हो रहा है। महिलाएं नसबंदी के लिए बढ़-चढ़कर हिस्सेदारी कर रहीं हैं। अप्रैल 2020 से जून 2021 तक नसबंदी कराने में जहां पुरुषों की संख्या 12 है, वहीं इस दौरान 4307 महिलाओं ने नसबंदी को अपनाया है। महिलाओं ने नसबंदी में दिलचस्पी दिखाने के साथ ही अन्य संसाधनों को अपनाने में भी पुरुषों को पछाड़ दिया है। महिलाओं ने परिवार नियोजन संबंधी अन्य साधनों का भी सहारा लिया है।
विज्ञापन

----------------------
नसबंदी कराने वालों दी जाती है प्रोत्साहन राशि
नसबंदी कराने वालों को प्रदेश सरकार की तरफ से प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसके तहत पुरुष को तीन हजार और महिला को दो हजार रुपये प्रोत्साहन राशि दी जाती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------------------
नसबंदी को लेकर न पालें वहम
पुरुषों में नसबंदी के बाद बीमारी होने, कमजोर होने का भ्रम होता है। इस भ्रम से दूर रहें। पुरुष नसबंदी में कोई चीरा या टांका नहीं लगता। नसबंदी के आधे घंटे बाद व्यक्ति घर जा सकता है। नसबंदी के 48 घंटे बाद व्यक्ति सामान्य हो जाता है।

नसबंदी से किसी तरह की परेशानी नहीं होती है। पुरुष नसबंदी के प्रति कम जागरूक हैं। उनमें कई तरह का भ्रम भी है। इसे दूर करने के प्रयास किए जा रहे हैं, ताकि नसबंदी के लिए आगे आएं। परिवार नियोजन को लेकर महिलाएं अधिक जागरूक हैं। वे नसबंदी तथा परिवार नियोजन के अन्य संसाधनों को अपना रही हैं। नसबंदी कराने पर महिलाओं से अधिक प्रोत्साहन राशि पुरुषों को दी जाती है। उन्होंने पुरुषों से अपील करते हुए कहा कि वे नसबंदी को अपनाएं।
डॉ. एसके चौधरी, एसीएमओ, आरसीएच
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed