{"_id":"5eb2e1df8ebc3e9087285b52","slug":"nagarpalika-closed-cummunity-kitchen-deoria-news-gkp3503458171","type":"story","status":"publish","title_hn":"नहीं मिली रकम, नगर पालिका ने बंद किया सामुदायिक किचन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नहीं मिली रकम, नगर पालिका ने बंद किया सामुदायिक किचन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नहीं मिली रकम, नगर पालिका ने बंद किया सामुदायिक किचन
एडीएम वित्त को पत्र भेजकर धनाभाव में कीचन बंद होने की दी जानकारी
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। नगर पालिका की ओर से गांधी विद्यालय में चलाया जा रहा सामुदायिक किचन धनाभाव के कारण दो दिन से बंद कर दिया गया है। इसकी जानकारी किचन बंद होने से एक दिन पहले नगर पालिका चेयरमैन अलका सिंह ने एडीएम वित्त को पत्र के माध्यम से दी है।
आपदा राहत कोष से मिलने वाली धनराशि के भुगतान में एसडीएम के पेंच फंसाने पर पालिका ने किचन बंद कराया है। भुगतान के लिए नगर पालिका ने करीब 22 लाख रुपये का बिल एसडीएम के पास भेजा था। जिस पर शक जाहिर करते हुए सदर एसडीएम ने भुगतान रोक रखा है। ईओ सत्यप्रकाश सिंह का कहना है कि दुकानदारों से राशन व सब्जी उधार लेकर सामुदायिक किचन चलवाया जा रहा था। ज्यादा बकाया होने पर दुकानदारों ने सामान देना बंद कर दिया है। 29 मार्च से तीन अप्रैल तक नगर पालिका ने कीचन चलवाकर रोजाना सैकड़ों गरीबों तक लंच का पैकेट पहुंचवाया है। इस बाबत एडीएम प्रशासन राकेश पटेल ने कहा कि सीआरओ को किचन का प्रभारी बनाया गया है। खर्चे पर संदेह नहीं हो सकता। व्यस्तता के चलते भुगतान लंबित हुआ होगा।