फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Deoria News ›   Nagar Panchayat's driver died due to electrocution

Deoria News: करंट से नगर पंचायत के चालक की मौत

Wed, 02 Aug 2023 12:44 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया Updated Wed, 02 Aug 2023 12:44 AM IST
विज्ञापन
Nagar Panchayat's driver died due to electrocution
राधेश्याम पांडेय की फाइल फोटो
रुद्रपुर। दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर मेले में लाइन ठीक करते समय करंट की चपेट में आने से नगर पंचायत के वाहन चालक की मौत हो गई। वह स्काईलिफ्ट से मेले में लाइनमैन के साथ तार दुरुस्त कराने में मदद कर रहा था कि सामने से गुजरे एचटी लाइन के संपर्क में आ गया और स्काईलिफ्ट में करंट उतर गया। मौके पर ही चालक की मौत हो गई।
विज्ञापन

बिहार प्रांत के कुमटी मैरवा निवासी राधेश्याम पांडेय (53) करीब तीस साल से नगर के मस्जिद वार्ड में रहते थे। वह नगर पंचायत रुद्रपुर में चालक पद पर स्थायी काम कर रहे थे। मंगलवार को दुग्धेश्वरनाथ मंदिर पर पथप्रकाश का तार टूट गया था। जिसे ठीक करने के लिए नगर पंचायत के कर्मचारी स्काईलिफ्ट से काम कर रहे थे। लाइनमैन जवाहिर के सहयोग में स्काईलिफ्ट पर राधेश्याम पांडेय भी काम कर रहे थे। तार के ऊपर से एचटी लाइन का तार भी गुजरा है। स्काईलिफ्ट को ऊपर करते समय एचटी लाइन से संपर्क हो गया। वाहन में करंट उतर आया। राधेश्याम पांडेय करंट से झुलस कर गिर गया। लाइनमैन जवाहिर गिर कर चोटिल हो गया। नगर पंचायत के कर्मचारी दोनों को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां चिकित्सक ने चालक को मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में पहुंच कर एसडीएम विपिन कुमार द्विवेदी और चेयरमैन सुधा निगम ने घटना की जानकारी ली। एसडीएम ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी। चेयरमैन प्रतिनिधि छट्ठेलाल निगम ने कहा कि पीड़ित परिवार को नगर पंचायत की तरफ से तत्काल एक लाख रुपये दिए जा रहे हैं। जल्द ही पीड़ित परिवार को हर संभव मदद कराई जाएगी।
विज्ञापन

------
परिजनों के चीख पुकार से गमगीन हुआ माहौल
रुद्रपुर। मूलरूप से बिहार प्रांत के रहने वाले राधेश्याम पांडेय नगर पंचायत में करीब तीस वर्ष से रहते थे। मिलनसार कर्मचारी की मौत की खबर सुनते ही अस्पताल में लोगों की भारी भीड़ जुट गई। पत्नी सुधा बेजार होकर रोने लगी। बेटा शिवम, शुभम, सत्यम और बेटी अनामिका पिता के शव से लिपट कर रोने लगे। परिजनों की चीख पुकार से अस्पताल का माहौल गमगीन हो गया। पीड़ित परिवार को रोता देख मौजूद लोगों की आंखें नम हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


-------------
नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही से गई जान: मनमथ
बसपा नेता मनमथ मणि त्रिपाठी ने कहा कि नगर पंचायत के चालक की जान नगर पंचायत प्रशासन की लापरवाही से गई है। चालक से नगर पंचायत प्रशासन जबरन लाइनमैन का काम करा रहा था। जिससे उसकी जान चली गई। घटना की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने प्रशासन से मृतक के परिवार को पचास लाख रुपये और नौकरी देने की मांग की। पीड़ित परिवार को मदद नहीं मिलने पर धरना दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed